जब Coolie की शूटिंग के दौरान मौत के मुंह में चले गए थे अमिताभ बच्चन, जानें किस्सा

आज से 40 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसके कारण अमिताभ बच्चन की जान जा सकती थी, चलिए जानें उनसे जुड़ा किस्सा।
Updated:- 2022-11-25, 13:04 IST
image

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज से नहीं बल्कि कई सालों से हिंदी फिल्म जगत के लिए फिल्मों में काम किया करते हैं। उनकी फिल्में आज भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। भले ही अमिताभ बच्चन की उम्र 80 हो गई हो लेकिन वह आज भी फिल्मों में काम करते हैं। उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित होती हैं। वहीं अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा इतना खतरनाक हैं जिसके बारें में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा

अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया करते हैं। वहीं एक समय अमिताभ बच्चन के साथ एक ऐसा हादसा हुआ था जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दे कि एक बार शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसे शायद खुद अमिताभ बच्चन भी आज तक नहीं भूल पाएं होंगे।

40 साल पहले का है किस्सा

when amitabh bachchan almost died during the shooting of coolie

आज से 40 साल पहले अमिताभ बच्चन एक भयानक हादसे का शिकार हो गए थे। वह हादसा इतना गंभीर था कि अमिताभ उस समय मौत के मुंह से निकल कर आए थे। 26 जुलाई 1982 को एक ऐसी खबर आई थी जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन के फैंस काफी ज्यादा  घबरा  गए थे।

इसे भी पढ़ें: रेखा जया ही नहीं इन अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था अमिताभ का नाम, जानें

कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी घटना

दरअसल, उस समय अमिताभ बच्चन फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में कई फाइट सीन हुए थे। ऐसे में जब एक फाइट सीन की शूटिंग चल रही थी तो अमिताभ को काफी ज्यादा चोट लग गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग काफी ज्यादा घबरा गए और तुरंत अमिताभ को अस्पताल लेकर गए।

इसे भी पढ़ें: जया के एक जवाब के बाद जानें कैसे जुदा हो गई थीं अमिताभ-रेखा की राहें

डॉक्टर ने भी मान ली थी हार

आपको बता दे कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन के पेट पर पंच मारना था। जैसे ही पुनीत इस्सर ने अमिताभ बच्चन को मारा वह गलती से काफी तेज लग गई। जिसके बाद अमिताभ बच्चन की हालत काफी खराब हो गई। यहां तक की डॉक्टर ने भी कह दिया था कि अमिताभ बच्चन नहीं बच पाएंगे। उस दौरान अमिताभ बच्चन के सभी फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे थें।

मुश्किल से बची थीं अमिताभ की जान

जिसके बाद डॉक्टर की टीम ने एक आखिरी कोशिश करने के लिए अमिताभ बच्चन को इंजेक्शन लगाया था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन को धीरे- धीरे करके होश आया और वह ठीक होने लगें। जब उनके ठीक होने की खबर उनके फैंस को पता चला तो उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

 

Image Credit: Amitabh Bachchan Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।