Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को क्या दें? देखिए बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स की ये लिस्ट

दोस्‍ती का र‍िश्‍ता सबसे खास होता है। जब भी फ्रेंडश‍िप डे आता है तो लोग इसे खास तरीके से सेल‍िब्रेट करते हैं। इस बार आप कुछ स्‍पेशल ग‍िफ्ट देकर अपनी फ्रेंड का द‍िन बना सकती हैं।
Updated:- 2026-07-31, 19:00 IST
friendship day gift ideas

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस बार साल 2026 में भारत में 2 अगस्त को दोस्ती का यह दिन सेलिब्रेट किया जाएगा। दोस्ती की बात करें तो यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें महंगे गिफ्ट से ज्यादा प्यार, भरोसा और साथ निभाना मायने रखता है। फिर भी फ्रेंडशिप डे आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि दोस्त को ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उसे पसंद भी आए और रोजाना की लाइफ में उसके काम भी आ जाए।

फ्रेंडश‍िप डे पर दोस्‍तों को क्‍या ग‍िफ्ट दें?

आजकल लोग ऐसे गिफ्ट देना ही पसंद कर रहे हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकें। अगर आप भी इस Friendship Day 2026 के मौके पर अपने दोस्त के लिए कुछ खास खरीदना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या लें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडिंग और काम के गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं, जो लड़के और लड़कियां दोनों के लिए सही रहेंगे। आइए जानते हैं-

पर्सनलाइज्ड मग या फोटो फ्रेम

अगर आप अपने दोस्त को कुछ मेमोरेबल गिफ्ट करना चाहती हैं तो उसकी पसंदीदा फोटो वाली मग या फोटो फ्रेम दे सकती हैं। आजकल नाम, फोटो या छोटा सा मैसेज प्रिंट करवाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। यह गिफ्ट देखने में भी अच्छा लगता है और लोगों के काम भी आ जाता है।

friendship day gift ideas (4)

स्किन केयर या ग्रूमिंग किट

अगर आपकी दोस्त स्किन या सेल्फ केयर पर ज्यादा ध्यान देती है, तो आप उसे अच्छी क्वालिटी का स्किन केयर या ग्रूमिंग किट भी दे सकती हैं। इसमें फेसवॉश, मॉइश्चराइजर, लिप बाम, सनस्क्रीन या ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स शामिल कर सकती हैं। यह ऐसा गिफ्ट है, जो रोज काम आता है।

friendship day gift ideas (6)

टंबलर या इंसुलेटेड वॉटर बॉटल

ऑफिस, कॉलेज या जिम जाने वालों के लिए इंसुलेटेड पानी की बॉटल या कॉफी टंबलर बहुत काम की चीज है। यह लंबे समय तक पानी या कॉफी का टेंपरेचर बनाए रखती है। आजकल अलग-अलग कलर्स और डिजाइन में आपको ये आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानें कारण, इतिहास और महत्व

friendship day gift ideas (7)

इंडोर प्लांट

अगर आपका फ्रेंड नेचर लवर है, तो इंडोर प्लांट से बेहतरीन ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता है। आप स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकती हैं। ये घर या ऑफिस की डेकोरेशन भी बढ़ाते हैं। खास बात तो यह है कि ये बजट में भी मिल जाएंगे।

friendship day gift ideas (5)

किताबें

अगर आपके फ्रेंड को पढ़ने का शौकीन है, तो उसकी पसंद की किताब भी आप दे सकती हैं, जो अभी तक उन्होंने न पढ़ी हो। ये एक सबसे बढ़िया गिफ्ट हो सकता है।

friendship day gift ideas (8)

वायरलेस एक्सेसरीज

आज के समय में वायरलेस गैजेट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो ब्लूटूथ ईयरबड्स, वायरलेस स्पीकर या मोबाइल स्टैंड जैसे गिफ्ट सही रहेंगे।

friendship day gift ideas (9)

गिफ्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को गिफ्ट देना चाह रही हैं तो इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-

  • दोस्त की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखकर गिफ्ट खरीदें।
  • सिर्फ ट्रेंड देखकर कोई चीज न खरीदें।
  • अपना बजट देख लें फिर कोई गिफ्ट खरीदें।
  • गिफ्ट को अच्छी तरह से पैक करा लें, इससे ये और ज्यादा खास लगेगी।

यह भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर है सहेलियों के साथ घूमने का प्लान तो पहनें ये फैंसी ड्रेस फॉर वूमेन, दिखेंगी स्टाइलिश

इस फ्रेंडशिप डे पर ऐसा गिफ्ट चुनें, जो सिर्फ दिखने में अच्छा न हो, बल्कि आपके दोस्त के रोजाना की लाइफ में काम भी आए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।