Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

Photo Frame Ideas for Collage Gift: बोरिंग फ्रेम्स गिफ्ट करने के बजाय ये विंटेज वुडन आइडिआज आएंगे काम, देखें डिजाइंस

Photo Frame Ideas for Collage Gift: अगर आप भी किसी खास इंसान को गिफ्ट में कुछ देना चाहती हैं, लेकिन क्या दें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले फोटो फ्रेम शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-21, 18:11 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपनी दोस्त की वेडिंग एनिवर्सरी या बर्थडे पर देने के लिए एक से एक खूबसूरत फोटो फ्रेम जरूर बनवाती हैं। ऐसे में अगर आप भी गिफ्ट में देने के लिए फोटो फ्रेम बनवाने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ डिफरेंट और नए डिजाइन वाले फोटो फ्रेम बताएंगे, जिसे आप गिफ्ट कर सामने वाले इंसान को खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फोटो फ्रेम डिजाइंस के बारे में।

कस्टमाइड वुडन फोटो फ्रेम

अगर आप अपनी किसी परिचित को गिफ्ट में फोटो फ्रेम देने का सोच रही हैं, लेकिन कौन सी फोटो फ्रेम दे इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आपके लिए इस तरह की कस्टमाइड वुडन फोटो फ्रेम बेस्ट हो सकती है, जो इन दिनों काफी चलन में है और यह अधिकतर महिलाओं को गिफ्ट करने के लिए पसंद आ रही है।

1 - 2026-06-21T133237.144

ट्री वुडन डिस्प्ले फोटो फ्रेम

अगर आप किसी खास मौके पर अपने परिचित को गिफ्ट में कुछ देने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह की ट्री वुडन डिस्प्ले फोटो फ्रेम को गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें आप उनकी फैमिली के अलग-अलग फोटो लगा सकती हैं। ऐसी फ्रेम आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है, जिसे खरीदकर आप गिफ्ट कर सकती हैं। 

2 - 2026-06-21T133235.006

लेजर कट वुडन ट्री फ्रेम

यही नहीं गिफ्ट करने के लिए एक जैसी साधारण फ्रेम देने के बजाय आप इस तरह की डिज़ाइनर लेजर कट वुडन ट्री फ्रेम को चुन सकती हैं। ऐसी फ्रेम के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो गिफ्ट करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की फ्रेम डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में किसी भी फोटो फ्रेम वाली दुकान पर मिल सकती है।  

5 - 2026-06-21T133238.877

यह भी पढ़ें- Invitation कार्ड्स से बनाएं फ्लावर पॉट और फोटो फ्रेम्स, घर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

लाइट वुड हनी कॉम्ब फ्रेम

आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली लाइट वुड हनी कॉम्ब फोटो फ्रेम भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप खुद के घर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर गिफ्ट करने के लिए भी ऐसी फ्रेम परफेक्ट हो सकती है। ऐसी फ्रेम को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या फिर नजदीकी बाजार में किसी भी फोटो फ्रेम वाली दुकान से खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं। 

3 - 2026-06-21T133229.567

फॅमिली ट्री वॉल फोटो फ्रेम

गिफ्ट करने के लिए आप इस तरह की फॅमिली ट्री वॉल फोटो फ्रेम को भी चुन सकती हैं। इस तरह की फोटो फ्रेम को अगर आप किसी को भी गिफ्ट करती हैं, तो वह खुश हो जाएगा और ऐसी फोटो फ्रेम को अपने घर की दीवार पर लगाकर वह अपनी दीवार की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। गिफ्ट करने के लिए इस तरह की फ्रेम भी परफेक्ट हो सकती है।  

4 - 2026-06-21T133241.127

यह भी पढ़ें- Photo Frame Cleaning Tips: फोटो फ्रेम साफ करने का ये तरीका कहीं यादों को धुंधला न कर दें, आप भी तो नहीं कर रहीं ये 5 बड़ी गलतियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   pinterest/sprayidea dayang/Little Makes/Evelyn Ribeiro/А. А./Restless | Home Decor and DIY Styling 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।