अगर आपके Ex ने किया है मैसेज, तो दें यह रिप्लाई

एक रिश्ते का टूटना और उससे बाहर निकलना किसी भी लड़की के लिए यकीनन एक बेहद कठिन दौर होता है। लेकिन जब आप अपनी लाइफ में बिजी हो जाएं और अचानक से आपके एक्स पार्टनर का मैसेज आए तो। यकीनन सारी पुरानी यादें आपकी आंखों के सामने ताजा हो जाती हैं। इतना ही नहीं, आपके मन में एक साथ कई सवाल आते हैं। मैसेज आते ही आप सोचती होंगी कि इसने मुझे मैसेज क्यों किया। अब यह मुझसे क्या चाहता है।
मैसेज का क्या रिप्लाई दूं। हो सकता है कि आप मन ही मन यह भी सोचने लगे कि आपके पार्टनर को शायद अपनी गलती का अहसास हुआ हो और इसलिए वह आपके पास वापिस लौटकर आना चाहता हो। एक छोटे से मैसेज से आपके मन में कई तरह के सवाल उमड़ पड़ते है। इन सभी सवालों के बीच आपको यह भी समझ नहीं आता कि आप इस स्थिति को किस तरह हैंडल करें।
इसे जरूर पढ़ें- पति को कैसे बताएं कि आज भी आप अपने एक्स पार्टनर से बात करती हैं?
अगर आपके एक्स पार्टनर ने भी आपको मैसेज किया है और आप भी अजीब सी उलझन में हैं तो परेशान ना हो। आज हम आपको इस लेख के जरिए इस उलझन से बाहर निकलने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
मैसेज पर दें ध्यान
अपने एक्स को उसके मैसेज का किसी भी तरह का जवाब देने से पहले उसके मैसेज पर ध्यान दें। हो सकता है कि वह किसी परेशानी में हो और आपकी मदद चाहता हो तो आप उसकी मदद कर सकती हैं या फिर वह अपनी गलतियों के लिए आपसे माफी मांग रहा हो तो आप उसे कह सकती हैं कि आपने उसे माफ किया, लेकिन अब वह आपसे इससे ज्यादा की उम्मीद ना रखे।
इस तरह मैसेज का रिप्लाई करने से पहले उस मैसेज व उसके पीछे के भाव को समझें।
सोचें अपने बारे में
इसमें कोई बुराई नहीं है। जब आप रिश्ते में थीं तो यकीनन आपने अपने पार्टनर व उसकी खुशियों के बारे में खुद से पहले सोचा होगा। लेकिन अब जब आप रिश्ते से बाहर हैं तो आपको सबसे पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। हो सकता है कि आपके एक्स ने आपको केजुअल मैसेज किया हो और आपके रिप्लाई के साथ वह बातचीत शुरू करना चाहता हो।
लेकिन क्या आप उस व्यक्ति से किसी तरह का रिश्ता रखना चाहेंगी, जिसके कारण आपने इतनी परेशानी सही हो। आपको अपने जवाब से ही पता चल जाएगा कि आपको आपके एक्स पार्टनर के मैसेज का क्या रिप्लाई करना है।
अगर कर रही हैं डेट
अगर आप किसी व्यक्ति को डेट कर रही हैं तो आपको अपने एक्स मैसेज का जवाब देने से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचना चाहिए। एक्स से दोस्ती रखने में कोई बुराई नहीं है, बस जरूरी है कि इसकी जानकारी आपके पार्टनर को हो और उसे इस बात से कोई परेशानी ना हो। अब आप एक व्यक्ति के साथ रिलेशन में हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका के दिल में आज भी है अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के लिए जगह?
लें थोड़ा समय
हो सकता है कि आपके एक्स का मैसेज आते ही आप काफी एक्साइटेड हो जाएं या फिर आप तुरंत उसकी बात का जवाब देना चाहें लेकिन फिर भी तुरंत जवाब देने की जगह थोड़ा समय लें। तुरंत जवाब देने से आपके एक्स को लगेगा कि आपके मन में अभी भी उनके लिए कुछ है। साथ ही भावनाओं में बहकर आप मैसेज कर दें। वहीं दूसरी ओर, अगर आप समय लेकर मैसेज करती हैं तो इससे आप अपनी बात को बेहतर व मेच्योर तरीके से अपने पार्टनर को कह पाएंगी। वैसे ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अपने एक्स के मैसेज का जवाब दें ही, अगर आपको ऐसा करना जरूरी नहीं लगता तो आप उसे अवायड भी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।