Dimak Ki Dawa: फर्नीचर को खाए जा रही है दीमक, इंजेक्शन में मिलाएं 1 चम्मच यह तेल, पहली ही डोज में हो जाएगी छुट्टी

Termite Removal Solution: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही दीमक का झुंड घरों में घुसपैठ शुरू कर देता है। सबसे पहला अटैक दीमक घर के वुडन फर्नीचर पर ही करती है। कई लोगों को तो इस मुसीबत का सामना करना भी पड़ रहा है। ऐसे में दीमक को जड़ से भगाने वाला तरीका हमने ढूंढ लिया है। बाजार के महंगे स्प्रे और केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट की जगह आप घर पर ही कुछ चीजों का जुगाड़ करके दीमक को माने वाली दवा तैयार कर सकती हैं। चलिए एक आसान तरीका हम आपको बताते हैं, जिसके लिए आपको कुछ किचन इंग्रीडिएंट्स और 1 चम्मच नीम के तेल की जरूरत पड़ेगी।
तैयार सामग्री को आप इंजेक्शन में भरकर दीमक वाली जगह पर लगा दें। बस पहली डोज में आपको जमीन पर दीमक मरी हुई नजर आएंगी। तो चलिए दीमक को मारने वाली दवा को बनाने की आसान विधि सीखते हैं।
सामग्री
- 1 कटोरी मिट्टी का तेल
- 1 बड़ा चम्मच नीम का तेल
- 1 बड़ी कटोरी सफेद नमक
विधि
सबसे पहले एक कांच का बर्तन लें और उसमें मिट्टी का तेल, नीम का तेल और नमक डालें। नमक को अच्छी तरह से तेल के मिश्रण में घोल लें। अब इस मिश्रण को एक कांच की शीशी में भरें और फिर इंजेक्शन की मदद से इसे फर्नीचर के इफेक्टेड एरिया पर लगा लें। ऐसा करने के लगभग 1 घंटे के अंदर ही आपको फर्श पर मरी हुई दीमक का झुंड नजर आ जाएगा।
अगर आप हफ्ते में एक बार इस दवा को इंजेक्शन में भरकर दीमक वाली जगह पर लगाएंगी, तो महीने भर में आपके फर्नीचर में अपना घर बना चुकी दीमक साफ हो जाएंगी। इतना ही नहीं, आपके घर से दीमक का नामोनिशान ही मिट जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dimak Ki Dawa: बचाएं अपने कीमती लकड़ी के सामान को खतरनाक दीमक से...बस 1 चम्मच हींग से तैयार करें यह शक्तिशाली दवा

सावधानी जरूर बर्तें
- इस दवाई को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। इसमें मिला तेल बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।
- जब भी आप इस दवाई का छिड़काव करें, तो अपने मुंख-नाक पर कपड़ा और आंखों पर चश्मा पहन लें।
- इस दवाई के छिड़काव के बाद आपको साबुन से अच्छी तरह से हाथों को जरूर वॉश कर लेना चाहिए।
- किसी भी सूरत में इस दवा के छिड़काव के बाद कोई ज्वलनशील वस्तु को फर्नीचर के आसपास नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से आग लगने का डर बढ़ सकता है।
- यदि आपको सांस की तकलीफ रहती है, तो इस दवा को खुद से डालने की जगह किसी और से डलवाएं।
- इस दवाई को डालते वक्त हाथों में ग्लव्ज पहन लें ताकि आपके हाथों में जलन न हो।
तो अगर आप भी दीमक से परेशान हो चुकी हैं और आपके महंगे फर्नीचर दीमक लगने से खराब हो रहे हैं, तो ऊपर बताई गई दवा आपके बहुत काम आएगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।