White T-Shirt पर लग जाए दाग, तो क्या करें? मेरा अपनाया गया तरीका करें ट्राई, 1 मिनट में होगा साफ

White T-shirt Stain Removal Hacks: सफेद टी-शर्ट पहनना हर किसी को पसंद होता है। यह फॉर्मल पैंट या जींस के साथ क्लासिक और कूल लुक देता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस पर जरा सा भी दाग लगते ही पूरी टी-शर्ट हो जाती है। चाहे चाय की बूंद हो, पेन की स्याही या फिर खाने का तेल, सफेद कपड़े पर दाग किसी दुश्मन से कम नहीं लगते। अगर इसका तुरंत समाधान न निकाला जाए, तो इसे बाद में हटाना मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर आप ऑफिस या किसी मीटिंग में बैठे हो। इन दागों को हटाने के लिए अक्सर हम सभी महंगे डिटर्जेंट और ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी कपड़े के रेशों को कमजोर कर देते हैं। क्या आपको पता है कि आप ऑफिस में रहने के बावजूद इन दागों की तुरंत छुट्टी कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको मेरे द्वारा अपनाया गया तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
सफेद टी-शर्ट पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

सफेद टी-शर्ट पर अगर अचानक कोई दाग लग जाए, तो परेशान होने के बजाय घर या जेब में रखा हैंड सैनिटाइजर निकालें। इसमें मौजूद अल्कोहल एक बेहतरीन सॉल्वेट का काम करता है, जो जिद्दी से जिद्दी दाग के कणों को कपड़े से अलग कर देता है। अगर सैनिटाइजर में बहुत ज्यादा रंग या खुशबू वाले दाने वाला है, तो उसे सफेद कपड़े पर न लगाएं। नीचे जानें इस्तेमाल करने का तरीका-
इसे भी पढ़ें- Mehndi Stain Removing Hacks: कपड़े पर लग गया है मेहंदी का रंग? परेशान होने के बजाय करें ये 4 काम, दाग छुड़ाना होगा आसान
कैसे करें इस्तेमाल?

- सबसे पहले एक टिश्यू पेपर से दाग वाली जगह पर टैप करें।
- ध्यान दें कि दाग को रगड़ें नहीं, वरना वह फैल जाएगा।
- अब दाग वाली जगह पर या टिशू पेपर पर सैनिटाइजरगिराएं।
- इसके बाद टिशू को दाग वाली जगह को हल्के हाथ से लगाएं।
- अब इसे लगभग 30 से 60 सेकंड तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद दाग को धीरे-धीरे गोलाई में रगड़ें।
- आप देखेंगे कि दाग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा है।
- इसके बाद उस हिस्से को पानी से गीलाकर सुखाएं।
- इस प्रक्रिया को एक बार फिर दोहराएं और फिर नॉर्मल तरीके से पूरी टी-शर्ट को धो लें।
किन दागों के लिए सैनिटाइजर का कर सकते है इस्तेमाल?

- स्याही के दाग पर सैनिटाइजर सबसे तेज असर करता है।
- खाने के तेल या मसालों के दाग पर भी कारगर है। इसके लिए बस इसे लगाने के बाद थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड भी इस्तेमाल करें।
- अगर टी-शर्ट पर फाउंडेशन या लिपस्टिक लग गई है, तो सैनिटाइजर उसे हटाने का सबसे आसान शॉर्टकट है।
इसे भी पढ़ें- हल्के रंग की चादर में लग गया है खून का दाग, पानी में मिलाकर छिड़के यह चीज; 1 रगड़ में तुरंत होगा साफ
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Personal image
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।