Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

अगर चोरी या खो जाए आपका फोन तो घबराएं नहीं, Sanchar Saathi पोर्टल बनेगा आपका सबसे बड़ा हथियार

क्या आपने अभी तक Sanchar Saathi एप को इंस्टॉल नहीं किया है। अगर नहीं, तो आप तुरंत इस एप को इंस्टॉल कर लें। ये एप आपको कई बड़े नुकसानों से बचा सकती है। जानते हैं इस एप के फायदों के बारे में...
Updated:- 2026-01-05, 14:51 IST
sanchar saathi

आजकल मार्केट में हो रही धोखाधड़ी के कारण अक्सर लोगों का नुकसान हो रहा है। ना उनका गोल्ड सेफ है और ना ही फोन। ऐसे में भारत सरकार ने एक ऐप को लांच किया है तो उसका नाम है Sanchar Saathi। यह ऐप बीच में काफी चर्चा में आया था। इसका एक कारण था कि भारत सरकार चाहती थी कि सभी नए फोन में पहले से ही ये एप इंस्टॉल्ड हो। परंतु टेक कंपनी ने इस पर विरोध किया कि हर वक्त लोकेशन ऑन रहना सही नहीं है। फिर सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले लिया तब से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि Sanchar Saathi एप कैसे काम करता है और इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि Sanchar Saathi एप कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे...

भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा जनवरी 2025 में Sanchar Saathi एप को लॉन्च किया गया था। यह एक नागरिक केंद्रित मोबाइल सुरक्षा प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है, जिसका लक्ष्य न केवल चोरी हुए मोबाइल की पहचान करना है बल्कि फिशिंग, मोबाइल फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर जोखिमों को कम भी करना है।

यह एप कैसे काम करता है?

बता दें कि Sanchar Saathi एप में सबसे महत्वपूर्ण फीचर है चक्षु, जिसके जरिए यूजर्स कई गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं। 

sanchar saathi

इन गतिविधियों में फर्जी कॉल धोखाधड़ी वाले एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज, फेक केवाईसी अपडेट अलर्ट, फिशिंग लिंक आदि मौजूद हैं। यदि आपके पास भी इस तरीके के कई मैसेज आते हैं या आपके साथ के फ्रॉड हुआ है तो आप इस एप में चक्षु फीचर की मदद ले सकते हैं। ये अधिकारियों को पैटर्न पहचानने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें - WhatsApp पर आ रहे हैं +92 या +254 जैसे विदेशी नंबरों से कॉल? भूलकर भी न उठाएं, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

ध्यान रहे कि इस ऐप के माध्यम से वित्तीय फ्रॉड की जांच नहीं हो सकती यह केवल संचार की सूचना के लिए है। कोई भी यूजर अपने आईएमईआई नंबर के माध्यम से अपना खोया या चोरी हुआ फोन ब्लॉक करवा सकता है ताकि कोई भी उसका दुरुपयोग ना कर सके। साथ ही यदि आपका फोन वापस मिल जाता है तो इस प्रक्रिया से अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

sanchar saathi (3)

संचार साथी एप के माध्यम से आईएमईआई को वैलिडेट किया जाता है और उससे ये पता चलता है कि आपका डिवाइस असली है या फर्जी। बता दें कि इस एप के माध्यम से अपने नाम पर चल रहे सभी मोबाइल कनेक्शन की लिस्ट भी देख सकते हैं। इसके अलावा एप के माध्यम से स्कैम कॉल प्रमोशन, कमर्शियल कॉल्स, TRAI नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉल्स की शिकायत भी आसानी से दर्ज हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - आपका इनकम टैक्स रिफंड अब तक क्यों नहीं आया? इन 3 वजहों से अटक सकता है आपके खाते में आने वाला पैसा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।