Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

तेजी से झड़ने लगे हैं मनी प्लांट के पत्ते? जड़ के पास डाल दें यह 1 फ्री की चीज...चमकदार और घना होगा पौधा

How Do You Fix a Dropping Leaf in Money Plant: मनी प्लांट भारतीय घरों में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसे कम केयर के भी बहुत अच्छे से ग्रो किया जा सकता है। अगर आपके घर में भी मनी प्लांट है और उसके पत्ते झड़ने लगे हैं, तो आपको टेंशन होने की जरूरत नहीं है। मनी प्लांट की जड़ में एक चीज डालने से उसके पत्तों को झड़ने से रोका जा सकता है। आइए जानें, मनी प्लांट के पत्ते झड़ने से कैसे रोकें? 
Updated:- 2025-07-16, 11:56 IST
How Do You Fix a Dropping Leaf in Money Plant

What to Do if My Money Plant is Dropping Leaves: मनी प्लांट एक बहुत ही कॉमन प्लांट है। इंडियन घरों में यह पौधा लगाना बहुत ही पसंद किया जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। गार्डनिंग के शौकीन लोग मनी प्लांट को घर में लगाना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, अगर मनी प्लांट की सही से केयर ना की जाए, तो उसके पत्ते झड़ने लगते हैं। 

मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़कर झड़ने लगते हैं। अक्सर सही केयर ना मिलने पर ऐसा होता है। ऐसे में आप मनी प्लांट की जड़ में घर की एक फ्री की चीज डाल सकते हैं। इससे पौधे के झड़ते हुए पत्तों को रोका जा सकता है। इस एक चीज की मदद से मनी प्लांट हरा-भरा और खिला-खिला रहेगा। आइए जानें, मनी प्लांट के पत्ते झड़ने लगे तो क्या करें? 

यह भी देखें- गर्मी आने से पहले ही सूखने लगा है मनी प्लांट, 10 रुपये वाले इस ट्रिक से हो सकता है हरा-भरा...माली ने बताया सीक्रेट

क्या-क्या चाहिए?

  • एलोवेरा जेल
  • पानी
  • एप्सम सॉल्ट

मनी प्लांट के लिए खाद कैसे बनाएं?

How to make fertilizer for money plant

अगर आपके मनी प्लांट से पत्ते गिरने लगे हैं, तो आपको एलोवेरा का फर्टिलाइजर घर पर ही तैयार करना चाहिए। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा का एक ताजा पत्ता लें। इसमें से जेल निकालकर 1 लीटर पानी में डालें। इस घोल में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट भी मिक्स कर लें। इसे रातभर रेस्ट पर छोड़ दें। अगले दिन इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें। 

मनी प्लांट के पत्ते सूखने पर क्या करें?

अगर मनी प्लांट के पत्ते सूखकर गिरने लगे हैं, तो आपको एलोवेरा वाला घोल उस पर स्प्रे करना होगा। इसे पत्तों पर स्प्रे करें और लास्ट में बचा हुआ घोल जड़ के पास डाल दें। इससे पत्तों में एक अलग सी चमक आएगी। इसके साथ ही इससे पत्तों का झड़ना भी कम होगा। एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम क्लोरोफिल होता है, जो मनी प्लांट की ग्रोथ में मदद करता है। एलोवेरा जेल के साथ इसे मिलाकर पौधे में डालने से नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व उसे मिलते हैं। इससे पौधा सही तरह से ग्रोथ कर पाता है। 

मनी प्लांट की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?

How to increase the growth of money plant

  • मनी प्लांट के पत्तों को झड़ने से रोकने के लिए उसे कम धूप वाली जगह पर रखें। तेज धूप में इसे रखने से बचें। 
  • मनी प्लांट को रोजाना समय पर पानी दें। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। 

यह भी देखें- मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।