ज्योतिष के अनुसार रात को सोने से पहले क्या नहीं देखना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें शुभ और अशुभ की श्रेणी में रखा जाता है। अब ऐसे में रात को सोने से पहले क्या देखने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
what things should be avoid to see before going to sleep as per astrology

ज्योतिष शास्त्र में समय के अनुसार काम करने के महत्व को बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सही समय पर काम करने से ग्रह-नक्षत्रों की शुभता बनी रहती है और नकारात्मकता से बचाव होता है। इसी तरह, कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखना शुभ और अशुभता को भी दर्शाता है। अब ऐसे में अगर आप रात्रि में सोने जा रहे हैं तो उससे पहले किन चीजों कों देखने की मनाही होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रात को सोने से पहले न देखें टूटा हुआ शीशा

sheesha

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले टूटा हुआ शीशा देखना अशुभ माना जाता है। टूटे हुए शीशे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जब आप रात को सोते समय इस शीशे में अपना प्रतिबिंब देखते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा आप में प्रवेश कर सकती है। इससे आपको बुरे सपने आ सकते हैं। टूटा हुआ शीशा दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रात को सोने से पहले टूटा हुआ शीशा देखने से दुर्भाग्य आपके जीवन में आ सकता है। रात को सोने से पहले टूटा हुआ शीशा देखने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको तनाव, चिंता और अन्य मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

रात को सोने से पहले कढ़ाई और तवा नहीं देखना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है, और रात के समय इसे देखना अशुभ माना जाता है। रात को तवा और कढ़ाई देखने से घर की शांति भंग होती है। इससे घर में तनाव और कलह की स्थिति बनती है। तवा और कढ़ाई रात में सोने से पहले ने न देखें। इससे व्यक्ति की भौतिक सुख पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Beliefs: रात को सोने से पहले किये गए ये काम बदल सकते हैं भाग्य

रात को सोने से पहले न देखें पितरों की तस्वीर

pitru

ज्योतिष शास्त्र में रात को सोने से पहले पितरों की तस्वीर देखने की मनाही होती है। वैसे तो इनकी तस्वीर शुभ मानी जाती है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि रात्रि में मरे हुए लोगों की तस्वीर देखकर नहीं सोना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक घटनाएं घटित होने की संभावना रहती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP