Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

टाइल्स को साफ करने के लिए भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो जाती हैं खराब

टाइल्स को साफ करते वक्त कुछ बातों को ध्यान में ना रखने पर टाइल्स खराब हो जाती हैं।  
Updated:- 2022-11-21, 17:07 IST
image

घर में गंदी दिखने वाली हर एक चीज को साफ करने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। अब आप रोजाना गंदा हो जाने वाली टाइल्स को ही देख लिजिए। परंतु क्या आपको पता है कि टाइल्स को साफ करते वक्त कुछ चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

जी हां, कुछ चीजों के इस्तेमाल से टाइल्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

एसिड का इस्तेमाल

tiles cleaning tips

बहुत से लोग बाथरूम की सफाई के लिए तेजाब जैसे एसिड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन घर की टाइल्स को साफ करने के लिए इन लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से टाइल्स पर सफेद रंग के दागा पड़ जाते हैं। साथ ही पहले के मुकाबले थोड़ी हार्श भी हो जाती है। (बाथरूम के नल को ऐसे करें साफ)

ऐसे में आप कोशिश करें कि अगर घर के किसी हिस्से में स्ट्रांग एसिड रखना भी है तो उसे किसी चीज के ऊपर रख कर फिर फर्श पर रखें। कई बार रखे-रखे ही टाइल्स पर निशान लग जाते हैं जिन्हें हटाना मुश्किल होता है।

इसे भी पढ़ेंः Bathroom Cleaning: गंदे से गंदे टाइल्स को चमकाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम

स्टील स्क्रब ना करें यूज

रसोई में बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टील स्क्रब को कई बार हम टाइल्स को साफ करने के लिए भील यूज करते हैं। हो सकता है इस ट्रिक की मदद से जिद्दी दाग हट जाए लेकिन टाइल्स पर स्क्रैच आ जाते हैं। यही कारण है कि स्लैब को साफ करने के लिए भी स्टील स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

ब्लीच का ना करें प्रयोग

easy hacks to clean tiles

हर घर के बहुत से हिस्सों की सफाई करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन टाइल्स की सफाई ब्लीच से नहीं करनी चाहिए। इससे टाइल्स साफ तो हो जाती हैं लेकिन एक समय के बाद चमक गायब हो जाती है।

टॉयलेट क्लिनर

टॉयलेट क्लिनर इसलिए अलग होते हैं क्योंकि उन्हें बनाते वक्त हार्श केमिकल का इस्तेमाल किया गया होता है। अगर आप इनसे टाइल्स की सफाई करेंगे तो टाइल्स के साथ आपके हाथों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः गंदे से गंदे टाइल्स मिनटों में हो जाएंगे साफ, जानें एक आसान लेकिन असरदार हैक

तो ये थी कुछ चीजें जिनसे टाइल्स को साफ नहीं करना चाहिए। आपको यह टिप्स कैसे लगे? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।