Astrology Tips: नई दुल्हन को उपहार में भूलकर भी न दें ये 5 चीजें, हो सकते हैं बड़े नुकसान

शादी की रस्मों में ज्योतिष का पालन जरूरी माना जाता है और यदि आप इसके नियमों का पालन करती हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

what not to gift to bride astrology

ज्योतिष शास्त्र आपके जीवन के कई पहलुओं की गहराई से जुड़ा होता है जिसमें जीवन से मृत्यु तक के सभी संस्कारों के बारे में बात की जाती है। वहीं ज्योतिष में शादी के दौरान लें दें को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं।

बेटी जब शादी के समय विदा होकर ससुराल जाती है उस समय मां और घर के अन्य सदस्य उसे अलग तरह के उपहार भी देते हैं। मान्यता है कि ये सभी उपहार दुल्हन के जीवन में प्रेम और सौहार्द्र जोड़ते हैं।

वहीं यह भी कहा जाता है कि जब आप किसी नई दुल्हन हो उपहार देने जा रहे हैं तो आपको मुख्य रूप से ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आपको दुल्हन को उपहार में हमेशा वही चीजें देनी चाहिए जो उसके जीवन में समृद्धि को आकर्षित करें।

इसके साथ ही ज्योतिष आपको शादी में दुल्हन को कुछ चीजें उपहार में न देने की सलाह भी देता है। यदि आप दुल्हन के जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं तो यहां बताई कुछ चीजें उसे उपहार में न दें। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें उन चीजों के बारे में।

नई दुल्हन को उपहार में न दें घड़ी

what we should not give to new bride

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि कभी भी नवविवाहिता को उपहार में शादी नहीं देनी चाहिए। दरअसल घड़ी की सुइयां अच्छे और बुरे दोनों समय का प्रतीक मानी जाती हैं और इसे दुल्हन के विवाहित जीवन के लिए एक नकारात्मक शगुन के रूप में समझा जाता है।

ऐसा माना जाता है कि ऐसे उपहारों से वैवाहिक कलह या समय से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। नई दुल्हन जब मायके से ससुराल जाती है तो उसे सिर्फ अच्छे समय का आशीष देना चाहिए, जिससे सादे खुशहाली बनी रहे।

इसे जरूर पढ़ें: शादी में बेटी को भूलकर भी मायके से न दें ये 6 उपहार, वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

नई दुल्हन को न दें काले रंग की वस्तुएं

ज्योतिष में काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। काले रंग की वस्तुएं जैसे कपड़े या अन्य सामग्री नव विवाहिता को उपहार में देने से उसके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। कभी भी दुल्हन को काले कपड़े उपहार में नहीं देने चाहिए।

काले रंग को शनि देव का रंग माना जाता है और इस रंग की चीजें उपहार में देने से नव वधु के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

दुल्हन की उपहार में न दें नुकीली चीजें

what not to give newly wed bride

कभी भी नई दुल्हन को उपहार में कोई भी नुकीली वस्तु नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि उपहार में धार वाली चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि देने से रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है और ये दुल्हन के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

इसके अलावा दुल्हन को खाने की कोई खट्टी चीज या कड़वी चीज उपहार (गिफ्ट में भूलकर भी न दें ये चीजें) में नहीं देनी चाहिए, ये चीजें रिश्तों में खटास का कारण बन सकती हैं।

दुल्हन को उपहार में न दें कांच के बर्तन

कांच को भी उपहार के लिए नकारात्मक प्रतीक माना जाता है। दरअसल यह एक ऐसी चीज है जो दुल्हन अगर ससुराल ले जाती है तो रस्ते में टूट सकती है और टूटी-फूटी वस्तुएं ससुराल ले जाना दुल्हन के लिए शुभ शगुन नहीं माना जाता है।

इसके अलावा दुल्हन को खाली कंटेनर या जार भी उपहार में देना एक नकारात्मक संकेत माना जाता है, जिसका अर्थ है कि दुल्हन के जीवन में प्रचुरता की कमी या खालीपन की संभावना बनी रहती है। ऐसे उपहार दुल्हन के जीवन लिए भी शुभ नहीं माने जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Wedding: दोस्त के शादी में जा रही हैं तो इन चीजों को गिफ्ट करने से बचें

दुल्हन को टूटी हुई या क्षतिग्रस्त वस्तुएं न दें

यदि आप दुल्हन को कोई भी टूटी वस्तु उपहार में देती हैं तो इससे आपके जीवन में भी नकारात्मकता आ सकती है। इसके साथ ही आपको कभी भी दुल्हन को नकारात्मक प्रतीकवाद वाले उपहार जैसे जंगली जानवरों की तस्वीर, महाभारत की तस्वीर या नकारात्मक भावनाओं से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में नहीं देनी चाहिए। दुल्हन को हमेशा ऐसी चीजें उपहार में दें जो उसके जीवन में प्रेम और सकारात्मकता ला सकते हैं और प्रेम और सद्भाव फैलाएँ।

यदि आप किसी नई दुल्हन को उपहार में कोई वस्तु दे रहे हैं तो ज्योतिष के इन विशेष नियमों का पालन जरूर करें जिससे उसके जीवन में खुशहाली बनी रहे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP