Wedding: दोस्त के शादी में जा रही हैं तो इन चीजों को गिफ्ट करने से बचें

Wedding Gifts for Friends: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। शादी जब हमारे दोस्तों की हो तो तब हम और भी एक्साइटेड हो जाते हैं। दोस्त की शादी के बारे में सुनते ही दिमाग में गिफ्ट से जुड़े सवाल आने लग जाते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आपको अपनी दोस्त को शादी में कौन-कौन सी चीजें गिफ्ट नहीं करनी है।
खाने का हैंपर शादी में ना करें गिफ्ट
कुछ लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में लोग शादी में भी खाने की अलग-अलग आइटम्स के हैंपर बनवाकर दे देते हैं। ऐसा करना गलत है। दरअसल आप उन्हें शादी में जो हैंपर दे रहे हैं, वो टूट सकता है। साथ ही हैंपर सही समय पर ना खोलने पर चीजें एक्सपायर भी हो सकती है। (शादी के लिए बेस्ट गिफ्ट कैसे चुने)
इसे भी पढ़ेंः Wedding Preparation: घर में है शादी? इन 5 कामों को बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं आप
शादी में दोस्त को गिफ्ट ना करें पेट
किसी को भी शादी में पेट गिफ्ट ना करें। बहुत बार दुल्हन शादी के बाद जिस परिवार में जा रही होती है, उनके पास पहले से ही पेट होता है। बहुत बार घर छोटा होने की वजह से भी पेट रखने में परेशानी होती है। यही कारण है कि आपको शादी में पेट गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
मशीन गिफ्ट करने से बचें
आजकल हम यूजफुल गिफ्ट देने से चक्कर में गैजेट्स और अलग-अलग तरह की मशीन भी शादी में गिफ्ट कर देते हैं। ऐसे गिफ्ट शादी में टूट जाते हैं। अगर आप कोई ऐसा सामान दे रहे हैं जो टूट सकता है, तो उसके बारे में पहले से ही बता दें।
शादी का गिफ्ट चुनते समय रखें पसंद का ध्यान
शादी का गिफ्ट चुनते समय आपको पसंद-नापसंद का ख्याल जरूर रखना है। इस बात को ध्यान में रखने पर आप शादी के लिए बेस्ट गिफ्ट चुन पाएंगे। (दूल्हा-दुल्हन को शादी में इन गिफ्ट्स को देकर करें खुश)
इसे भी पढ़ेंः Wedding Tips: 5 लाख में करनी है शादी तो फॉलो करें ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।