Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

Gardening Hacks: सर्दियों में पौधों को रखना है हरा-भरा तो इन होममेड लिक्विड को करें इस्तेमाल

Liquid For Plants: पौधों की ग्रोथ सही से होते रहे इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ख्याल रखें। आइए जानते हैं आप कैसे घर पर ही प्लांट्स के लिए लिक्विड तैयार कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-12-06, 18:05 IST
image

Liquid For Plants: आजकल पौधे हर कोई लगाता है। पर ज्यादातर लोगों के प्लांट्स एक समय के बाद मुरझाने लग जाते हैं। ऐसा होने पर मार्केट से केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से बेहतर है कि आप खुद घर पर पौधों के लिए कुछ चीजें तैयार करें। इसके लिए ना आपको कोई खर्च करना होगा और पौधों को भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं घर पर बने लिक्विड के कैसे आपके पौधों को फायदा मिलेगा। 

केले से बनाएं पौधों के लिए लिक्विड 

Liquid For Plants

केले से पौधों के लिए लिक्विड बनाने के लिए आधी बाल्टी पानी लेनी है। आप चाहें तो पानी को गुनगुना भी कर सकते हैं क्योंकि सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। अब 2-3 केले लें और उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ते हुए पानी में डाल दें। जब केले अच्छे से पानी में घुल जाएं तो लिक्विड को स्टोर करके रख लें। हफ्ते में 1 बार 1 मग लिक्विड को गमले में डालें। इस ट्रिक से पौधों की मुरझाने की समस्या दूर हो जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे

इस लिक्विड से दूर होंगे पौधे पर लगे कीड़े 

बहुत बार पौधों पर कीड़े आदी लग जाते हैं, जिस वजह से धीरे-धीरे पूरे पौधे को नुकसान पहुंचता है। ऐसा होने पर आप घर पर लिक्विड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए हल्की और इनो। 1 बोतल पानी में आधा चम्मच हल्दी और बेकिंग सोडा मिलाकर पौधों के पत्तों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से पौधों से कीड़े खुद ब खुद भाग जाएंगे। 

Liquid For Plants care

पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर डालने के फायदे 

दरअसल पौधों को पानी के साथ-साथ समय-समय पर और भी चीजों की जरूरत होती है। सही रहेगा कि आप खुद महीने में 1-2 बार लिक्विड बनाकर मिट्टी में मिला दें। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छे से होगी, फूल खिलेंगे और पूरा गार्डन हरा-भरा हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik       

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।