'हर जंग जीतना जरूरी नहीं'! जानिए क्यों आज की युवा महिलाएं अपना रही हैं 'सॉफ्ट लाइफ' और नो-ड्रामा कल्चर?

आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में युवा महिलाओं की सोच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां हर मोर्चे पर आगे रहने, कंपीटिशन में जीतने और खुद को साबित करने की होड़ हुआ करती थी। वहीं अब महिलाएं हर जंग जीतना जरूरी नहीं इस बात को गहराई से समझने लगी हैं। खासकर मॉडर्न पीढ़ी की महिलाएं अब लगातार संघर्ष करने के बजाय शांत और तनावमुक्त जीवन और नो-ड्रामा कल्चर को अपना रही हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सॉफ्ट लाइफ कल्चर क्या है और इस पर रिसर्च क्या कहती है?
क्या है 'सॉफ्ट लाइफ' और 'नो-ड्रामा कल्चर' का मतलब?
सॉफ्ट लाइफ का सीधा मतलब जीवन को कठिन और जटिल बनाने के बजाय सरल, आरामदायक और सुकून भरा बनाना है। आज की युवा महिलाएं यह मानती हैं कि सफलता का मतलब केवल दिन-रात काम करके खुद को थका देना नहीं है। इस लाइफस्टाइल में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखा जाता है।

Image credit-ai
इसमें अच्छी नींद, पसंदीदा खान-पान, आत्म-देखभाल और काम तथा निजी जीवन के बीच एक हेल्दी बैलेंस बनाना शामिल है। महिलाएं अब उन चीजों से दूरी बना रही हैं जो उन्हें अत्यधिक तनाव देती हैं।
इसे भी पढ़ें- बातचीत बंद, उम्मीदें खत्म... क्या आपका रिश्ता Emotional Burnout का शिकार है?
वहीं दूसरी ओर, नो-ड्रामा कल्चर का मतलब जीवन से उन सभी लोगों, आदतों और परिस्थितियों को दूर रखना है जो बेवजह का तनाव, बहस, ऑफिस पॉलिटिक्स या नकारात्मकता पैदा करती हैं। आज की युवा महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप, गपशप और सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया से समझ बूझकर दूरी बना रही हैं।
Gen Z की इस बदलाव को लेकर क्या कहता है रिसर्च?
हाल ही में वैश्विक स्तर पर हुए कई मानसिक स्वास्थ्य और कार्य संस्कृति के अध्ययनों में यह चौंकाने वाला सच सामने आया है कि आधुनिक जीवनशैली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत भारी पड़ रही है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 46% से अधिक महिलाएं अत्यधिक काम के दबाव और बर्नआउट का शिकार हो रही हैं। ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री पर हुई रिसर्च यह भी बताती है कि मिलेनियल्स और Gen Z की युवा महिलाएं अब हस्टल कल्चर को छोड़कर अपनी मानसिक सेहत और संतुलन पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

Image Credit-ai
शोध बताते हैं कि जब महिलाएं तनावपूर्ण और जहरीले माहौल से दूरी बनाकर खुद के लिए समय निकालती हैं, तो न केवल उनकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है बल्कि वे अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में अधिक सफलता और संतुष्टि भी हासिल करती हैं।
हर जंग जीतना और खुद को साबित करना क्यों जरूरी नहीं है?
अक्सर महिलाओं को समाज द्वारा बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि उन्हें हर परिस्थिति में खुद को बेहतर साबित करना है, हर मुकाबला जीतना है और परफेक्ट बनना है। इस चक्कर में वे अक्सर अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दांव पर लगा देती हैं।

Image Credit-ai
आज की युवा पीढ़ी इस बात को गहराई से समझ चुकी है कि जीवन कोई ऐसा रणक्षेत्र नहीं है जहां हर लड़ाई लड़नी ही पड़े। कुछ बातें और लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिन्हें नजरअंदाज करने या छोड़ देने में ही भलाई होती है। अपनी ऊर्जा को बेकार की बहसों या ऐसी परिस्थितियों में खर्च करने के बजाय जिन्हें बदला नहीं जा सकता, युवतियां अब अपनी खुशियों और आत्म-विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेंड में चल रहा कोई भी 'वायरल प्रोडक्ट' खरीदने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां
अगर सीधे शब्दों में कहें तो नो सॉफ्ट लाइफ का मतलब रिश्तों या जिम्मेदारी से भागना नहीं बल्कि ऐसा है कि जो वह बेवजह का क्लेश नहीं चाहती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- AI(main image)
McKinsey & Company की "Women in the Workplace और Deloitte की Women Work: A Global Outlook की रिपोर्ट के अनुसार- आर्टिकल में जानकारी दी गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।