क्या होता है May-December Romance? जानें अंग्रेजी महीनों के नाम पर बने 5 दिलचस्प मुहावरे और उनका मतलब

अंग्रेजी के कई मुहावरों में महीनों के नाम आते हैं, लेकिन उनका असली मतलब तारीख बताने से बिल्कुल अलग होता है। ये मुहावरे बड़े उम्र के फासले, बुढ़ापे, उदासी, इज्जतदार साथ और नामुमकिन बातों को समझाने के ल‍िए इस्‍तेमाल होते हैं।
Updated:- 2026-10-24, 10:31 IST
 interesting english month idioms

ज‍िस तरह ह‍िंदी में कई तरह के मुहावरे हैं, उसी तरह अंग्रेजी में भी कई ऐसे मुहावरे और वाक्यांश हैं, जिनका मतलब सिर्फ शब्दों को पढ़कर समझ नहीं आता है। कुछ वाक्यांश तो ऐसे हैं, जिनमें साल के महीनों के नाम आते हैं, लेकिन उनका मतलब मौसम या तारीख से जुड़ा नहीं होता है। जैसे May-December Romance सुनकर आपको लग सकता है कि यहां मई और दिसंबर में होने वाले किसी रोमांस की बात हो रही है, लेकिन इसका मतलब कुछ और है।

इसी तरह January Blues और Cold Day in July जैसे वाक्यांश का भी खास मतलब होता है। ऐसे में अगर आप भी अंग्रेजी के ऐसे दिलचस्प शब्दों के बारे में जानना चाहती हैं, तो हम 5 वाक्यांशों का मतलब बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

अंग्रेजी महीनों के नाम पर बने मुहावरे और उनका मतलब

अंग्रेजी के कुछ मुहावरे ऐसे होते हैं जिनमें महीनों के नाम आते हैं, लेकिन उनका असली मतलब महीने से बिल्कुल अलग और मजेदार होता है।

_interesting english month idioms (1)

 image credit- magnific

1. क्‍या होता है May-December Romance?

आपको बता दें क‍ि जब किसी लव स्टोरी या रिश्ते में दोनों लोगों की उम्र के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है, तो उसे May-December Romance कहा जाता है। इसमें कम उम्र वाले पार्टनर की तुलना May से और ज्यादा उम्र वाले पार्टनर की तुलना December यानी ढलते समय से की जाती है।

2. December of One’s Life (जिंदगी का आखिरी पड़ाव) का क्‍या मतलब है?

ये तो आप सभी जानती हैं क‍ि दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। इसीलिए जब कोई इंसान अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव या बुढ़ापे में होता है, तो उसकी जिंदगी के इस दौर को December of One’s Life कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- 'सोने पे सुहागा' ये मुहावरा तो खूब सुना होगा...आखिर सुहागा होता क्या है? जान लीजिए आज इसका सही जवाब

3. January Blues (छुट्टियों के बाद वाली उदासी) का मतलब भी जानें

जब न्यू ईयर और फेस्‍ट‍िवल्‍स की लंबी छुट्टियों के बाद दोबारा ऑफिस या स्कूल-कॉलेज का रूटीन काम शुरू करना पड़ता है, तो जो आलस और उदासी आती है, उसे ही January Blues कहते हैं।

4. August Company (इज्जतदार लोगों का साथ) क्‍या होता है?

अंग्रेजी में August शब्द का एक मतलब आदरणीय या महान भी होता है। ऐसे में जब आप समाज के किसी बहुत ही सम्मानित, पढ़े-लिखे और खास लोगों के ग्रुप के साथ बैठती-उठती हैं, तो उसके लिए August Company मुहावरे का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।

_interesting english month idioms (2)

5. Cold Day in July (किसी काम का नामुमकिन होना) का क्‍या मतलब है?

जुलाई की तपती गर्मी वाले महीने में ठंड पड़ना नामुमकिन सा लगता है। इसलिए जब कोई ऐसी बात होती है जिसके होने का चांस लगभग जीरो हो या जो कभी न हो सकती हो, तो उसके लिए कहा जाता है कि ऐसा तो Cold Day in July को ही होगा।

यह भी पढ़ें- 'अक्ल बड़ी या भैंस'...किसी को चिढ़ाते वक्त करती हैं ऐसे मुहावरे का इस्तेमाल, इस गलती के कारण कहीं आपका ही न ही बन जाए मजाक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।