Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

UPI यूजर्स सावधान! अब बिना OTP के भी खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें क्या है यह 'Jumped Deposit' स्कैम

जंप्ड डिपॉजिट स्कैम के बारे में शायद ही आपने सुना होगा। बता दें, इसके लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन रिवर्स करने की रिक्वेस्ट का सहारा लेकर लोग फ्रॉड करते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि जंप्ड डिपॉजिट स्कैम क्या है...
Updated:- 2026-01-09, 17:36 IST
jumped deposit scam

अकाउंट से पैसे तब गायब होते हैं जब हमसे गलती होती है। या तो कोई कॉल आता है या हम किसी लिंक पर क्लिक करते हैं या हम किसी को ओटीपी बता देते हैं। यह साइबर फ्रॉड का एक आम तरीका है। मगर यदि आपके पास ओटीपी ना आया हो ना कोई कॉल आया हो और तब भी पैसे कट जाएं तो आपके मन में सवाल तो उठेगा ही आखिर ऐसा क्यों हुआ। हालांकि, ऐसा करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। बता दें कि हम बात कर रहे हैं जंप्ड डिपॉजिट स्कैन की। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या है जंप्ड डिपॉजिट स्कैम पहुंच और इससे क्या-क्या नुकसान हो रहे हैं। पढ़ते हैं आगे... 

क्या है जंप्ड डिपॉजिट स्कैम? 

सबसे पहले आपके पास किसी दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आएगा और आप देखेंगे कि वह पैसे सही में आपके अकाउंट में आ गए हैं तो आप क्या करेंगे, वही करेंगे जो करना होता है। 

 upi process

झट से अपना बैलेंस चेक करेंगे। इससे अलग अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से फोन आए और दूसरी तरफ से व्यक्ति बोले कि आपके अकाउंट में यूपीआई से गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं, जो कि सच में है, मतलब पैसे सही में आए हैं। इसके बाद आप क्या करेंगे, आप यूपीआई एप पर जाकर बैलेंस चेक करेंगे। 

इसे भी पढ़ें - क्या आधार के बिना बंद हो जाएगी आपकी IRCTC आईडी? रेलवे ने तय किया बुकिंग का नया समय, पढ़ें पूरी खबर

 इन दोनों कंडीशन में आप जैसे ही यूपीआई पिन डालेंगे और बैलेंस को देखेंगे आपके अकाउंट से तुरंत पैसे कट जाएंगे। तब आप सोचेंगे कि क्या हुआ, तो बता दें कि यह जंप्ड डिपॉजिट स्कैम है। इस काम को सबसे पहले तमिलनाडु की साइबर क्राइम ने पकड़ा था। इसके लिए आपके पास कोई कॉल और ओटीटी वाला एसएमएस नहीं आएगा इससे अलग आपके फोन में कोई सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल नहीं होगा, लेकिन फिर भी मोटा अमाउंट कट जाएंगा। बता दें कि यह यूपीआई ट्रांजैक्शन रिवर्स करने की रिक्वेस्ट के कारण होता है। 

upi process tips

 जैसे ही लेनदेन गलत अकाउंट में हो जाता है तो उसको आप आसानी से रिवर्स कर सकती हैं। इसके लिए कई सारे ऑप्शंस आपके पास मौजूद हैं। ऐसे में आप अपने बैंक में शिकायत दर्ज कर सकती हैं या फिर एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया में अनुरोध कर सकती हैं। वहीं, कुछ ऐसी एप्स ऐसी भी हैं, जो पैसे को रिवर्स करने का फीचर देती हैं। 

उदाहरण, यदि किसी ने 5000 ट्रांसफर किए, उसके पास मैसेज आएगा कि आपके बैंक में पैसे आ गए। अब आप एप खोलेंगे और रिवर्स का मैसेज मिलेगा। आप जैसे ही पैसे लौटाने के लिए पिन डालेंगी वैसे ही आपके 5 की जगह 50 हजार कट जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह दूसरी तरफ से ज्यादा पैसों की रिक्वेस्ट डालते हैं। ऐसे में आप केवल कम से कम 30 मिनट रुक जाएं। इतनी देर में आपके पास आई रिक्वेस्ट खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें - अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।