UPI PIN को बदलने के लिए फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

टेक्नोलॉजी आजकल हर क्षेत्र में पैर पसारे हुए है। फिर चाहे हमे पढ़ाई करना हो, कहीं जाने के रास्ते का पता लगाना हो या फिर कहीं मनी ट्रांजक्शन करना हो, सारी चीजें आज के समय में बेहद आसान हो गई हैं। पहले जहां पैसे भेजने के लिए बैंकों में लंबी लाइनें लगानी होती थी। वहीं, अब मोबाइल से ही नेट बैंकिंग के जरिए काम चल जाता है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई, पेटीएम, गूगल पे आदि जैसे कई एप्स हैं, जिसके जरिए हम मोबाइल से ही कहीं भी भुगतान कर पाते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं, UPI पेमेंट एप की, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन में यूपीआई खाते का सेट अप करने और UPI पिन बनाने की जरूरत होती है। पिन का मतलब पासवर्ड है, जो कि प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इस पासवर्ड के बिना पैसों का लेनदेन करना नामुमकिन है। ऐसे में, अगर आप यूपीआई पिन को कभी गलती से भूल जाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको इसे रिसेट करने का तरीका बताने वाले हैं।
यूपीआई पिन क्या है?
यूपीआई पिन जिसका मतलब है- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर। यह चार या छह अंकों की संख्या है, जिसे यूपीआई पंजीकरण के समय या बाद में यूजर्स स्वयं सेट करते हैं। आपको बता दें, यूजर्स के पास अपना खुद का यूपीआई पिन चुनने का विकल्प होता है, ताकि पिन को याद रखना आसान हो। फिर, भी अगर आप अपना यूपीआई पिन भूल गए हैं या Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर यूपीआई खातों तक पहुंचने में असमर्थ हैं, तो कुछ स्टेप्स का पालन करके यूपीआई पिन को रीसेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें आसान प्रोसेस
यूपीआई पिन कैसे बदलें?
- मोबाइल में UPI एप्लिकेशन खोलें।
- होम स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने प्रोफाइल विकल्प पर जाएं।
- इसके बाद उस बैंक खाते के विकल्प पर क्लिक करें, जिसका यूपीआई पिन आप बदलना चाहते हैं।
- UPI पिन बदलें/UPI पिन रीसेट करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने बैंक खाते से जुड़ी आवश्यक जानकारी जैसे एटीएम या डेबिट कार्ड का विवरण दर्ज करें।
- कार्ड विवरण दर्ज करने पर आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- उस ओटीपी को दर्ज करें।
- अब, उस अकाउंट के लिए अपने अनुसार नया चार या छह अंकों का यूपीआई पिन दर्ज करें।
- सत्यापन के लिए आपको दोबारा पिन दर्ज करने का ऑप्शन दिखेगा, इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें- UPI One World वॉलेट सर्विस क्या है? जानिए किसे मिलेगा कितना लाभ
इन बातों का रखें ध्यान
- यूपीआई पिन को गोपनीय रखना जरूरी है। इसे किसी के साथ शेयर न करें।
- ऐसा पिन चुनें जिसे आसानी से कोई अनुमान न लगा सके।
- अगर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो आप अपने बैंक या UPI ऐप की ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बिना इंटरनेट के भी आप UPI से ऐसे कर सकते हैं 5 लाख तक पेमेंट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।