Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

जानिए क्या होता है ई-फ्यूल और कैसे होगा इससे आपको फायदा

ई-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन आखिर यह है क्या और इससे आपको क्या फायदा मिलेगा, इस लेख में हम आपको बताएंगे। 
Updated:- 2023-03-20, 21:49 IST
image

डीजल और पेट्रोल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं, लेकिन कई देश ई-फ्यूल के उत्पादन पर जोर दे रहे हैं। वहीं, कुछ देश इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन पर जोर दे रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आखिर ई-फ्यूल क्या है और इससे आपको क्या-क्या फायदा होगा, तो हम आपको यह जानकारी इस लेख में देंगे। 

जानिए क्या होता है ई-फ्यूल

what is e fuel

बिजली हवा और पानी से मिलकर तैयार होने वाले ईंधन यानी रिन्यूएबल एनर्जी को ई-फ्यूल कहा जाता है। अगर कोई ईंधन डेकार्बोनाइज इलेक्ट्रिसिटी से बनने वाली गैस या लिक्विड ईंधन से तैयार हुआ है, तो उसे भी ई-फ्यूल कहा जाता है। सरल भाषा में कहें तो रिन्यूएबल एनर्जी कभी खत्म न होने वाला ईंधन है। 

कैसे होता है ई-फ्यूल तैयार? 

साइंस के अनुसार ई-फ्यूल एक तरह का हाइड्रोकार्बन (यानि जो हाइड्रोजन और कार्बन से मिलकर बना होता है) है और इसे रिन्‍यूएबल एनर्जी के रूप में प्रयोग करने के लिए पानी की मदद से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग किया जाता है। फिर बाद में हाइड्रोजन को कार्बन डाइऑक्साइड से अलग किया जाता है। जब प्रोसेस में ये हवा से छनकर बाहर निकलता है, तो मेथेनॉल में बदल जाता है। फिर एक्सॉनमोबिल लाइसेंस तकनीक की मदद से इसे गैसोलीन में बदल दिया जाता है। इसे ही ई-फ्यूल कहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बार-बार आती है कार में समस्या तो जरूर करें ये 5 काम

कितने तरह का होता है ई-फ्यूल? 

ई-फ्यूल दो तरह का होता है। एक होता है गैस ई-फ्यूल और दूसरा होता है लिक्विड ई-फ्यूल।(कम खर्च में स्कूटी खरीदने के लिए रखें इन बातों का ध्यान) गैस ई-फ्यूल में रिन्यूएबल हाइड्रोजन से पैदा होने वाला लिक्विड एच2 और मीथेन गैस से पैदा होने वाला ई-जीएनएल होते हैं। इसके अलावा, लिक्विड ई-फ्यूल में मिथेनॉल और ई-क्रूड होते हैं।

कैसे मिलेगा आपको फायदा?

आपको बता दें कि इसके तीन बड़े फायदे होंगे। सबसे पहला कि यह फ्यूल मौजूदा पेट्रोल और डीजल की कीमत के मुकाबले सस्ते दाम पर आपको मिलेगा और इस फ्यूल से कम वायु प्रदूषण होगा, जो कि पर्यावरण के लिए बेहद ही जरूरी है।(गाड़ी में हमेशा मौजूद होनी चाहिए ये चीजें, जानिए क्यों) दुनियाभर में ई-फ्यूल पर तेजी से काम हो रहा है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। भारत सरकार भी ई-फ्यूल के उत्पादन पर जोर देगी, ताकि पेट्रोल-डीजल पर आपकी निर्भरता कम हो सके और कम पैसों में आपको यह फ्यूल आसानी से मिल पाए।

कहां हो रहा है ई-फ्यूल का सबसे अधिक यूज?

वैसे तो दुनियाभर में ई-फ्यूल का उपयोग होना धीरे-धीरे शुरू हो रहा है, लेकिन ब्राजील में ई-फ्यूल का सबसे अधिक यूज हो रहा है। इसका मुख्य कारण यह भी माना जाता है कि उनके पास भारत से तीन गुनी ज्यादा जमीन है। इसके अलावा स्वीडन और कनाडा में भी ई-फ्यूल पर गाड़ियां चल रही हैं। कनाडा में तो इथेनॉल के इस्तेमाल पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।

इसे जरूर पढ़ें- गाड़ी खरीदने को लेकर महिलाओं का होता है अहम रोल, जानिए क्या कहते हैं ऑटो इंडस्ट्री के Expert

तो ये थी ई-फ्यूल से जुड़ी हुई पूरी जानकारी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और कमेंट करके अपनी राय दें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

image credit- freepik/unsplash 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।