
Gardening Tips: शमी के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद अहम माना जाता है। प्राचीन काल से ही इस पौधे की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, शमी के पौधों में देवताओं का वास माना जाता है। यही कारण है कि ये पौधा आपको लगभग सभी भारतीय घरों में देखने को मिल जाता है। हालांकि, कई बार लोग गमले में इसे लगाते तो हैं, पर शमी के पौधे में पानी देने के अलावा ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण पौधे की ग्रोथ नहीं हो पाती है। साथ ही, यह सुखने भी लगते हैं। आपकी इसी समस्या को देखते हुए हम आपके लिए एक टिप्स लेकर आए हैं। दरअसल, हम आज आपको बताने वाले हैं कि शमी के पौधे में चाय पत्ती डालने से क्या होता है।

शमी के पौधे में चाय पत्ती एक खाद के रूप में काम करता है। इसके लिए आपको घर में इस्तेमाल की हुई चाय पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर एक कटोरी में रख लेना है। अब आप इन्हें अपने गार्डन में लगे शमी के पौधों की जड़ों में जैविक खाद के रूप में डाल सकते हैं। ध्यान रहे कि चाय पत्तियों में चीनी की थोड़ी भी मात्रा ना हो। वरना इससे पौधों में चीटी लग सकते हैं। इसलिए, उसे अच्छी तरह से वॉश कर लें। हालांकि, आप चाहें तो इन पत्तियों को धोकर धूप में सुखा भी सकते हैं। ऐसा करने से आप इसे लंबे समय तक स्टोर कर सकेंगे और इस्तेमाल करना भी आसान होगा।
इसे भी पढ़ें- शमी का पौधा सूखने पर न दोहराएं ये 3 गलतियां, जान लें इसे ठीक करने के उपाय

चाय पत्ती का इस्तेमाल फर्टिलाइजर के रूप में आप कई तरीके से कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि इसका ज्यादा यूज न करें। दरअसल, चाय पत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका अधिक इस्तेमाल करने से पौधे खराब भी हो सकते हैं। ये उपाय रोज-रोज करने से आपको बचना चाहिए। कोशिश करें कि इसे महीने में एक-दो बार ही इसका उपयोग करें। इसके अलावा, शमी के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे पर्याप्त मात्रा में पानी देने के साथ धूप मिलना भी जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या शमी के पौधे के पास शिवलिंग रख सकते हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Jagran, Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।