घर की सफाई में सबसे ज्यादा लकड़ी के दरवाजों को इग्नोर किया जाता है। क्योंकि, लकड़ी के दरवाजों को पानी और साबुन से साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग कुछ-कुछ समय के गैप के बाद लकड़ी के दरवाजों पर महंगी पॉलिश करवाते हैं। यह तरीका आपके दरवाजों को नए जैसा तो बना देता है लेकिन, जेब पर बहुत महंगा पड़ता है। इसी के साथ सवाल उठता है कि अगर महंगी पॉलिश न कराई जाए तो फिर लकड़ी के दरवाजों को किस तरह से क्लीन किया जा सकता है।
अगर आप भी छुट्टी वाले दिन लकड़ी के दरवाजों की सफाई करने के बारे में सोच रही हैं, तो यहां हम एक ट्रिक लेकर आए हैं जो आपकी मदद कर सकती है। जी हां, नारियल के तेल के साथ एक चीज मिक्स करके आप लकड़ी के दरवाजों को चमका सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं कि नारियल के तेल के साथ किस चीज से आप आसानी से पॉलिश वाली चमक लकड़ी के दरवाजों को दे सकती हैं।
नारियल तेल के साथ इस तरह चमका सकती हैं लकड़ी के दरवाजे
लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए नारियल तेल आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, तेल में ऐसे तत्व होते हैं जो किसी भी चीज को चमका सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने लकड़ी के दरवाजों की चमक लंबे समय तक बरकरार रखना चाहती हैं, तो नारियल तेल के साथ विनेगर और विक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 4 से 5 चम्मच नारियल का तेल के डालें। नारियल तेल के साथ अब 2 से 3 चम्मच विक्स और इतना ही विनेगर भी लें। अब सभी चीजों को मिक्स कर दें और एक सूती कपड़े की मदद से दरवाजों की सफाई करें।
ध्यान रहे कि इस मिक्सचर का इस्तेमाल करने से पहले दरवाजों को पहले एक सूखे कपड़े और फिर एक हल्के गीले कपड़े की मदद से पोछ लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप धूल-मिट्टी वाले दरवाजे पर नारियल तेल की ट्रिक का इस्तेमाल करेंगे तो वह साफ होने की जगह ज्यादा गंदे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अखरोट का एक छोटा सा टुकड़ा दूर कर देगा आपके महंगे वुडन फर्नीचर का स्क्रैच
नारियल तेल के साथ इन चीजों को मिक्स करके भी चमका सकती हैं दरवाजे
नारियल का तेल और नींबू
लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए नारियल का तेल और नींबू का मिक्सचर भी मदद कर सकता है। नींबू में ऐसे तत्व होते हैं जो गंदगी को काटने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल तेल अपनी चिकनी प्रॉपर्टीज की मदद से लकड़ी के दरवाजों पर चमक ला सकता है।
नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली
लकड़ी के दरवाजों की सफाई के लिए नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली भी मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच पेट्रोलियम जेली डाल दें। अब पेट्रोलियम जैली में 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को सूती कपड़े की मदद से दरवाजे पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: लकड़ी के फर्नीचर की उड़ गई है रंगत? छोटा-सा नींबू करेगा वुड पॉलिश बनाने में ऐसे मदद
नारियल तेल और बेकिंग पाउडर
बेकिंग पाउडर का सफाई में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप नारियल तेल और बेकिंग पाउडर को मिक्स करके लकड़ी के दरवाजों पर लगाती हैं, तो वह क्लीनिंग के साथ शाइन लाने में भी मदद कर सकता है।
नारियल तेल और डिश सॉप
लकड़ी के दरवाजे को साफ करने के लिए नारियल तेल और डिश सॉप का मिक्सचर भी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बराबर मात्रा में नारियल तेल और डिश सॉप मिक्स कर लें और इसे सूती कपड़े से दरवाजे पर लगाएं। मिक्सचर को 10 से 15 मिनट दरवाजे पर लगा रहने दें और फिर एक दूसरे सूती कपड़े से दरवाजे को क्लीन कर दें।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों