चांदी की पायल और बिछिया पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?

टूथपेस्ट न केवल दांतों की सफाई के लिए कारगर होता है। बल्कि यह घर के कई कामों में भी हेल्पफुल होता है। अब आप यह सोच रही होंगी आखिर यह मामूली सा टूथपेस्ट और किस काम में आ सकता है। हालांकि, आपको इसके लिए दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है। यहां हम बताएंगे कि यह टूथपेस्ट आपकी ज्वेलरी के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं पैरों में पहनने वाली पायल और बिछिया की, जो दिन पहनने के बाद ही काली दिखने लगती है। वैसे तो यह एक आम समस्या है पर इसे साफ करवाने के लिए कई महिलाओं को ज्वेलर्स के पास जाना पड़ता है। लेकिन, आज हम यहां एक टिप्स बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि इस पायल और टूथपेस्ट का क्या कनेक्शन है और इसे पायल पर लगाते ही क्या असर होता है।
पायल और बिछिया पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?

जानकारी के लिए बता दें कि टूथपेस्ट एक ऐसा क्लीनिंग एजेंट है, जो लगभग हर घरों में उपलब्ध होता है। खास बात यह है कि काली हो गई चांदी की पायल और बिछिया की चमक वापस लाने में भी टूथपेस्ट काफी कारगर होता है। चांदी को चमकाने के लिए बहुत ज्यादा घिसने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यह बिल्कुल नए जैसा भी दिखेंगे। इसके लिए आपको बस चांदी की बिछिया और पायल पर टूथपेस्ट लगाना है। फिर, इसे कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद एक टूथब्रश लेकर अपनी पायल को हल्के हाथों से रगड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- बिना धोए इस तरीके से साफ करें पायदान, यहां देखें तरीका
चांदी साफ करने के लिए कोकाकोला या सिरका भी है कारगर

पुरानी चांदी की पायल की खोई हुई चमक को वापस पाने के लिए आपको एक कटोरी में सिरका लेना है। इस कटोरी में बेकिंग सोडा मिला दें। इसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक चांदी के आभूषण को इस मिश्रण में भिगा रहने दें। अब इसे बाहर निकाल कर ब्रश की मदद से हल्का घिसकर साफ पानी से धो लें। अब देखेंगे कि आपके चांदी के आभूषण बिल्कुल नए जैसे चमकने लगे हैं। इसके अलावा इसी तरह आप कोकाकोला का भी पायल साफ करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कटोरी में कोकाकोला लेकर उसमें चांदी के ज्वेलरी को डाल दें। फिर 10 मिनट के बाद इसे निकाल कर गुनगुने पानी से धो ले यह बिल्कुल नई जैसी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ एक चम्मच चाय पत्ती से चांदी की पायल यूं हो जाएगी साफ, बस जान लें तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Amazon, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।