Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी जल छिड़कने से क्या होगा?

घर का मुख्य द्वार वास्तु के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जाओं का स्रोत माना गया है। साथ ही, घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय भी बताये गए हैं। 
Updated:- 2024-02-12, 17:12 IST
image

Ghar Ke Main Door Par Tulsi Jal Dalne Ke Labh: घर का मुख्य द्वार वास्तु के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जाओं का स्रोत माना गया है। साथ ही, घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय भी बताये गए हैं। इन्हीं में से एक है तुलसी जल का छिड़काव। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या है तुलसी जल के छिड़काव करने का तरीका, उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ।

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी जल क्यों छिड़कना चाहिए?

ghar ke main door pr tulsi jal dalne se kya hota hai

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में सकारात्मकता लाता है इसलिए तुलसी के पौधे को घर में अवश्य लगाना चाहिए। वहीं, तुलसी के जल को अगर मुख्य द्वार पर छिड़का जाए तो नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

यह भी पढ़ें: Basil Water: पूजा के स्थान पर तुलसी का पानी रखने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

दूसरा कारण यह है कि घर में सकारात्मकता बढ़ती है और वास्तु दोष अगर घर में है तो वह भी दूर होता है। तीसरा कारण यह है कि घर के मुख्य द्वार पर तुलसी जल छिड़कने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन और स्थाई निवास होता है।

घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और पैसों से जुड़ी समस्याओं जैसे कि तंगी, कर्ज, अधिक व्यय आदि से छुटकारा मिलता है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर में बरकत बनी रहती है। सफलता का मार्ग खुलने लगता है। 

यह भी पढ़ें: Haldi Ka Pani: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़कने के लाभ

हालांकि तुलसी जल छिड़कते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है जैसे कि पानी में तुलसी मिलाकर छिड़कें लेकिन तुलसी को जमीन पर गिरने न दें। तुलसी के पत्तों को खा लें और जल के सूखने से मुख्य द्वार पर पैर न रखें।

ghar ke main door pr tulsi jal dalne se kya hoga

इसके अलावा, तुलसी जल को सिर्फ तांबे के बर्तन में रखकर ही छिड़कें। स्टील, प्लास्टिक आदि अशुद्ध धातुओं का इस्तेमाल न करें और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे घर में दैवीयता जागृत होगी।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मुख्य द्वार पर जल छिड़कने से क्या होता है और क्या हैं इसके लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।