Vastu Signs: घर में अचानक तिल का पौधा उगने के संकेत

Ghar Mein Til Ke Ugane Ke Sanket: हिन्दू धर्म ज्योतिष और वास्तु में कई पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। वहीं, इन पेड़-पौधों से कई संकेत भी मिलते हैं।
माना जाता है कि घर में अगर ये पेड़-पौधे उग जाएं तो कई गंभीर बातों की तरफ इशारा करते हैं और हमें देवी-देवताओं से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताते हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घर में तिल उग आने के संकेतों के बारे में बताएं।
- हिन्दू धर्म-शास्त्रों में तिल का संबंध शनि देव से बताया गया है। वहीं, ग्रंथों में तिल को पितरों से भी जोड़कर देखा जाता है।
- इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में तिल को शनि दोष, शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से बचने का कारगर उपाय माना गया है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: कब गंगाजल हो जाता है अशुद्ध?
- ऐसे में घर में तिल के पौधे का अपने आप उग आना सबसे पहले यह संकेत देता है कि शनि देव प्रसन्न हैं और अपनी कृपा बरसा रहे हैं।
- अगर आप शनि साढ़े साती (शनि साढ़े साती में न करें ये काम) या ढैय्या से गुजर रहे हैं जल्द ही आपको इससे निजात मिलने वाली है और जीवन के संकट दूर होने वाले हैं।
- ऐसे में जब तिल के पौधे में तिल और उसका फूल आने लगे तब रोजाना थोड़े से तिल शनि देव को अर्पित करें और प्रार्थना करें।
- साथ ही, भगवान शिव पर भी तिल चढ़ा सकते हैं आप और तिल का सफेद फूल भी महादेव को अर्पित कर सकते हैं।
- तिल के पौधे का घर में उग आना पितरों के प्रसन्न होने का भी संकेत देता है। ऐसे में पितरों को रोजाना प्रणाम करें और तिल अर्पित करें।
- तिल के पौधे का घर में उगना राहु के दुष्प्रभाव के कम या खत्म होने का भी संकेत देता है। साथ ही, नकारात्मकता को भी नष्ट करता है।
- ऐसे में आप घर में उगे तिल के पौधे में से तिल तोड़कर आप रोजाना या हर मंगलवार को हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे राहु शुभ बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: गले में क्यों नहीं पहनना चाहिए भगवान का लॉकेट?
- तिल के पौधे का उगना जीवन की परेशानियों, नौकरी या व्यापार की कठिनाइयों, वैवाहिक जीवन की समस्यायों के दूर होने को भी दर्शाता है।
- तिल के पौधे को रखने की दिशा (वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व) के बारे में जानना उतना ही जरूरी है जितना तिल से जुड़े संकेतों के बारे में जानना।
- अगर अचानक तिल जमीन से उग आया है तो उसे थोड़ा बड़ा और मजबूत हो जाने पर वहां से हटाकर उत्तर दिशा में रखें।
- इसके अलावा, गमले में तिल का पौधा उग आया है तो गमले को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में स्थापित करें।
तो इन बातों की तरफ इशारा करता है घर में तिल के पौधे का अचानक उग जाना। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।