भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में बाल और दाढ़ी को लेकर क्या नियम बनाए गए हैं?

इंडियन आर्म्ड फोर्स का काम भारत और उसके हर हिस्से की सुरक्षा करना होता है। इनमें, भारतीय सेना, भारतीय नौसोना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल शामिल होते हैं। आमतौर पर भारतीय सशस्त्र बलों का काम देश की सीमाओं पर शांति और सुरक्षा बनाकर रखना और देश को बाहरी आक्रमणों से बचाना होता है। वहीं, भारतीय सशस्त्र बल अपने अनुशासन, प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
आमतौर पर आपने सेना के जवानों के बाल और दाढ़ी ट्रिम देखे होंगे। दरअसल, भारतीय सेना में बाल और दाढ़ी के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य अनुशासन, समानता और स्वच्छता को बनाए रखना है। इसका पालन हर सैनिक को करना होता है और यह उनकी जिम्मेदारी और सैन्य कल्चर का हिस्सा है। हालांकि, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में बाल और दाढ़ी के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में सेना, वायुसेना और नौसेना जैसे सशस्त्र बलों में सेवारत कर्मियों के बाल और दाढ़ी से संबंधित नियमों के बारे में बताने वाले हैं।
इंडियन आर्मी में सिख कर्मियों के लिए बाल और दाढ़ी के नियम
- इंडियन आर्मी में सिख सैन्य कर्मियों को उनकी धार्मिक मान्यताओं को सम्मान करने के लिए विशेष छूट दी जाती है।
- सिख सैन्य कर्मी अपने धर्म के अनुसार बिना कटे बाल और दाढ़ी रख सकते हैं।
- प्रोफेशनल तरीके से उनकी दाढ़ी अच्छी तरह से बंधी और रोल की हुई होनी चाहिए।
- सिख सैन्य कर्मियों को पगड़ी पहनना जरूरी है, केवल फिजिकल ट्रेनिंग, गेम्स या ऑपरेशनल सिनेरियो के दौरान पगड़ी नहीं पहनने की छूट है।
भारतीय सेना में मुस्लिम सैन्य कर्मियों के लिए बाल और दाढ़ी के नियम
- इंडियन आर्मी में बाल और दाढ़ी के नियम मुस्लिम सैन्य कर्मियों के लिए भी हैं, जिसमें दाढ़ी रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- 1 जनवरी 2002 से पहले जिन मुस्लिम सैन्य कर्मियों की भर्ती हुई थी और उनकी दाढ़ी और मूंछें थीं, तो उन्हें दाढ़ी रखने की अनुमति है।
- मुस्लिम सैन्य कर्मियों की दाढ़ी की लंबाई एक मुट्ठी से ढकने के बराबर होनी चाहिए। हालांकि मूंछों के बिना दाढ़ी रखने की इजाजत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- 12वीं पास स्टूडेंड्स बना सकते हैं भारतीय फोर्स में भविष्य, जानें आवेदन,योग्यता और सैलरी से जुड़ी डिटेल
भारतीय सेना में दूसरे सैन्य कर्मियों के लिए बाल और दाढ़ी के नियम

- सिख और मुस्लिम सैन्य कर्मियों के अलावा, इंडियन आर्मी में बाल और दाढ़ी के नियम एकरूपता को बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।
- वैसे तो भारतीय सेना के जवानों को दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं है।
- हालांकि, मूंछों की अनुमति है, लेकिन मीडियम रखा जा सकता है और उन्हें रोजाना ट्रिम करना जरूरी है।
- भारतीय सेना में जवानों के बाल छोटे होने चाहिए और बाल इतने छोटे होने चाहिए कि वह सैनिक की टोपी या हैट के बाहर नहीं दिखाई दें।
इंडियन आर्मी के अलावा इंडियन एयरफोर्स और नेवी में बाल और दाढ़ी के लिए अलग नियम बनाए गए हैं।
भारतीय नौसेना में बाल और दाढ़ी के नियम
इंडियन नेवी कर्मी अपने कमांडिंग ऑफिसर से अनुमति लेकर दाढ़ी बढ़ा सकता है। वहीं, अनुमति मिलने के बाद, जवान को दाढ़ी कम के कम 6 महीने तक रखनी पड़ेगी। इंडियन नेवी में भी सिख कर्मियों के लिए बिना कटे बाल और दाढ़ी बनाए रखने की अनुमति है।
भारतीय वायु सेना में बाल और दाढ़ी के नियम
इंडियन एयर फोर्स में सिख कर्मियों को उनकी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बिना कटे बाल और दाढ़ी रखने की अनुमति है।हालांकि भारतीय वायु सेना के जवानों को बिना दाढ़ी के रहना जरूरी है। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में एयर फोर्स की पॉलिसी को बरकरार रखने पर जोर दिया था।
इसे भी पढ़ें - शहीद हुए आर्मी अफसर के परिवार को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
महिलाओं के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में बालों के नियम

भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में महिला सैनिकों को अपने बाल लंबे रखने का अनुमति है, लेकिन उन्हें अपने बालों को हमेशा बांधकर रखना होता है। साथ ही, सभी महिला सैन्य कर्मियों को अपने बालों को एक ही हेयरस्टाइल में रखना होता है।
भारतीय सशस्त्र बलों में बाल और दाढ़ी के लिए नियम क्यों बनाए गए?
- सेना के जवान जब बाल और दाढ़ी के नियमों का पालन करते हैं, तो यह सैनिकों के बीच समानता और सामंजस्य की भावना को दर्शाने का काम करता है।
- वहीं मिलिट्री ऑपरेशनों के दौरान, लंबे बाल और दाढ़ी कभी-कभी हेलमेट या मास्क या दूसरी चीजों के लिए बाधा बन सकते हैं।
- सैन्य जीवन में अनुशासन और स्वच्छता हमेशा प्राथमिकता रहती है।
- वहीं, जो सैनिक बाल या दाढ़ी के नियमों का पालन नहीं करता है या उल्लंघन करता है, तो उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।