शहीद हुए आर्मी अफसर के परिवार को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?

सीमाओं पर तैनात वीर जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात निगाहबानी कर रहे हैं। वे अपना सर्वोच्च बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में, कई बार आतंकी हमलों का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे जवानों को शहीद का नाम दिया जाता है, पर उनके परिवारों पर क्या गुजरती है इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। शहीद अफसर के परिवारों के दर्द को शायद ही कोई समझ सकेगा। हालांकि सरकार इस दर्द को बांटने और थोड़ी मदद के लिए उनके परिवारों को कई तरह की सुविधाएं देती है, लेकिन यह कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, आइए इस बारे में जान लेते हैं।
शहीद हुए जवान के परिवारों को मिलती है ये सुविधाएं

शहीद सैनिकों के परिवारों को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस के तौर पर 25 लाख रुपये सरकार के ओर से दिए जाते हैं। साथ ही, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन और सैनिक कल्याण बोर्ड समेत कई संगठन उनके परिवारों की वित्तीय सहायता भी करते हैं। शहीद हुए जवानों की विधवाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है। इसके अलावा, केंद्र सरकार अपने तरफ से 10 लाख रुपये देती है। वहीं, शहीद के परिवार वालों को निवासी राज्य से भी कुछ वित्तीय मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- किन जवानों को मिलता है शहीद का दर्जा? क्या हैं इसके लिए खास नियम
पढ़ाई और इलाज का खर्च

रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो पर दी गई जानकारी के अनुसार, शहीद हुए सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई और इलाज में मदद मिलती है। शहीद या मिसिंग सैनिकों के बच्चों के लिए पूरी ट्यूशन फीस दी जाती है। इसके अलावा, स्कूल बस का खर्च, हॉस्टल फीस, हर साल 2000 रुपये कॉपी-किताब का खर्च, कपड़े का 700 रुपये, 2000 रुपये तक यूनिफॉर्म खर्च सहित ईसीएचएस में फ्री इलाज की सुविधाएं दी जाती है। साथ ही, बोर्डिंग स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को ईसीएचएस की फ्री मेंबरशिप भी दी जाती है और रेलवे पास की सुविधा भी मिलती है। बात सरकारी नौकरी की करें तो लगभग हर सरकारी परिक्षाओं में शहीदों के बच्चों के लिए कुछ सीटें आरक्षित होती हैं। इसके अलावा शहीदों की विधवाओं को रेल यात्रा में छूट के लिए कंसेशन कार्ड भी दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों अंतिम संस्कार के दौरान शहीदों को दिया जाता है गन सैल्यूट?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।