Republic Day 2025: क्या आप जानते हैं 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के नियम ?

गणतंत्र दिवस हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। इस साल हमारा देश 26 जनवरी के दिन 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और घरों में तिरंगा फहराया जाता है। सभी बाजार, मॉल और रेस्टोरेंट्स भी इस खास मौके पर ट्राई कलर थीम से डेकोरेट किए जाते हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ऐसे में इसको फहराने के कुछ खास दिशा निर्देश भी होते हैं। जिसके बारे हर भारतीय को पता होना चाहिए। इन नियमों को 'भारतीय ध्वज संहिता' के तहत निर्धारित किया गया है।
हर राष्ट्रीय पर्व पर जगह-जगह तिरंगा फहराया जाता है। रिपब्लिक डे पर तिरंगा राष्ट्रपति के द्वारा राजपथ पर फहराया जाता है। जबकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। हर भारतीय का कर्तव्य होता है कि उसको तिरंगा फहराने के नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन नियमों का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना होता है। इसमें तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक के नियम शामिल होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ प्रोटोकॉल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको भी 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने से पहले इन नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है। ताकि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दे पाएं।
तिरंगा फहराते समय फॉलो करें ये नियम

- हमेशा तिरंगे को सूर्योदय के बाद सूर्यास्त से पहले फहराना चाहिए। किसी भी संस्थान में इसे सूर्यास्त से पहले उतार लेना चाहिए।
- कभी भी तिरंगे झंडे को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से हम तिरंगे का अपमान करते हैं।
- तिरंगे पर कभी भी किसी तरह की कोई लिखावट नहीं करनी चाहिए।
- तिरंगे झंडे को कभी भी उल्टा नहीं फहराना चाहिए। और फहराने के दौरान ध्यान रखें की वो उल्टा न हो।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: 76वां या 77वां? कौन सा गणतंत्र दिवस इस साल मनाएगा भारत?
- कभी भी तिरंगे को जलाना या फाड़ना और मरोड़कर नहीं रखना चाहिए। उसको अच्छी तरह फोल्ड करके रखा जा सकता है।
- पानी में भी कभी तिरंगे को नहीं डुबाना चाहिए।
- तिरंगे को फहराने के बाद एक मिनट का मौन और सलामी देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? जानें इतिहास और महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/meta ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
