Wed Sep 16, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Weekly Horoscope 19 -25 December: इस सप्ताह कौन सी राशियों के बनेंगे नौकरी के योग, जानें राशिफल

Weekly Horoscope 19 To 25 December: अगर आप अपनी राशि के लिए इस सप्ताह का हाल जानना चाहते हैं तो यहां विस्तार से पढ़ें। 
Updated:- 2022-12-16, 07:00 IST
image

आप सभी अपने भविष्य के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। भविष्य का पता आपको ज्योतिष से मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र आपके भूत में जाकर वर्तमान को सुधारते हुए आपके भविष्य को संवारने की कोशिश करता है। आपका आने वाला समय जीवन में क्या बदलाव लाएगा और इसमें क्या उतार-चढ़ाव होंगे, ऐसी कोई भी जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है।

अगर आप भी अपनी राशि के लिए 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक का राशिफल जानना चाहते हैं तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से साप्ताहिक राशिफल विस्तार से जानें।

मेष राशि- Mesh Rashi 

aries and taurus weekly horoscope  to  december

मेष राशि के लोगों के विचार में अस्पष्टता रहेगी और स्वभाव में परिवर्तन होगा। आपके नए कार्यो के प्रति उत्साह में कमी आएगी और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न होने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और कार्य के प्रति मन उदास रहेगा।

बुध एवं गुरुवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको अच्छी खबरें मिलेंगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। शुक्र एवं शनिवार मनचाहे कार्य नहीं कर पाएंगे। इन दो दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। प्रेम के मामलों से दूर रहें क्योंकि आपको विवाद हो सकता है। 

उपाय-सोमवार को शिवजी को घी का दीपक लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

वृषभ राशि- Vrishabh Rashi 

संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यो को तुरंत करने की आदत से लाभ होगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं शुभ समाचार ज्ञात होगा। विरोधी शांत रहेंगे एवं समस्याओं का निदान होगा।

बुध एवं गुरुवार को आलस्य से कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य को टालने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और मनोरंजन के साधनों की ओर आकर्षित होगें। शुक्र एवं शनिवार को सुखद आश्चर्यजनक सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार एवं संतान से संबंधों में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य मिलने की संभावना है। 

उपाय -दुर्गाजी का पूजन करें एवं सिंदूर चढ़ाएं। 

मिथुन राशि- Mithun Rashi 

gemini and cancer  weekly horoscope  to  december

सप्ताह के आरंभ में किसी कार्य में नाकामी मिल सकती है। निकट के लोगों की नाराजगी कम होगी। अपनी बात दूसरों को समझाने में सफल होंंगें। कई नए संपर्क बनेंगे एवं उनका लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।

साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा एवं बाधाओं में कमी आएगी। संतान सुख प्रदान करेगी एवं बुधवार भी सामान्य से अच्छा बीतेगा। गुरुवार को संभावित लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। शुक्र एवं शनिवार को चिंताएं अधिक रहेंगी एवं कार्य में मन नहीं लगेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे।

उपाय -अष्टविनायक के दर्शन करें और सिंदूर का दान करें।

कर्क राशि- Kark Rashi

रवि, सोम एवं मंगलवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य भी सहयोग देगा एवं रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं।  आय उत्तम बनी रहेगी एवं कार्य समय पर होंगे।

बुध एवं गुरुवार को व्यवहार में परिवर्तन होगा एवं मन उदासीन रहेगा। आपको सब कुछ मिलने के बाद भी अज्ञात इच्छा बनी रहेगी। इस सप्ताह मेहनत ज्यादा एवं आय कम होगी। शुक्र एवं शनिवार को किसी बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। (कर्क प्रेम और विवाह राशिफल 2023)

उपाय -शिव-पार्वती को दही अर्पण करें।

सिंह राशि- Singh Rashi

leo and vergo  weekly horoscope  to  december

द्वितीय चंद्र इस सप्ताह आर्थिक लाभ के देगा और आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी मात देने में सफल होंगें। स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को शुभ समाचार प्राप्त होने के आसार हैं।

नया वाहन एवं मकान को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी एवं अटके कार्यो में गति आएगी। शुक्र एवं शनिवार को निराशा का भाव हावी रहेगा।

उपाय -हनुमानजी को फल का भोग लगाएं।

कन्या राशि- Kanya Rashi

व्यर्थ की बातों में समय नाश होने से परेशान रहेंगे। पिता से अनबन हो सकती है एवं सहयोगियों से भी निराशा होगी। धन की कमी नहीं रहेगी, किंतु अन्य कार्यो में बाधाएं उत्पन्न होने से परेशानी बनी रहेगी।

प्रलोभन देने वाली योजनाओं से दूर रहें। बुध एवं गुरुवार को सामान्य महसूस करेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कार्य में गति रहेगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को प्रभाव में वृद्धि होगी एवं भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में गति रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग है।

उपाय -श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन करें एवं माखन का भोग लगाएं। 

इसे भी पढ़ें: Virgo Horoscope 2023: कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2023?

तुला राशि- Tula Rashi

weekly horoscope  to  december ibra and scorpio zodiac

सप्ताह के आरंभ में अति व्यस्तता से परेशान हो सकते हैं एवं लाभदायक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यय की अधिकता होगी एवं अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न होंगी। बुध एवं गुरुवार को उच्च वर्ग के लोगों से मुलाकात होगी एवं नए कार्यो के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

समस्याओं का निदान होगा एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अटका हुआ धन मिल सकता हैं। प्रेम में विरह का योग है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।

उपाय -श्री राम दरबार का दर्शन करें।

वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi 

इस सप्ताह एकादश चंद्र से आय की प्राप्ति होगी। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी एवं आपकी योजनाएं सफल होंगी। चंद्रमा बुध एवं गुरुवार को अव्यवहारिक प्रदर्शन करवाएगा। 

मित्रों एवं परिवार के लोगों से दूरी बढ़ेगी। संयम से काम लें अन्यथा कई कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्च भी अधिक होंगे। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार होगा एवं आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आपको नए मित्र मिलेंगे। (वृश्चिक राशिफल 2023)  

उपाय -गणेशजी को लाल पुष्प अर्पित  करें।

धनु राशि- Dhanu Rashi 

sagittarius and capricorn zodiac weekly horoscope  to  december

कार्य की अधिकता होगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। नए कार्यो की प्राप्ति होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को परिस्थितियां धनदायक स्थिति निर्मित कर सकती हैं।

पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी एवं नए कार्यो की ओर आकर्षण बढ़ेगा। दिए हुए धन की वापसी संभव है। उन्नति चरम पर होगी हर कार्य को आसानी से बनाने में सफल होंगें एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को शांति से रहें। आपके व्यय बढ़ेंगे एवं क्रोध की अधिकता होगी। 

उपाय -असहाय को गर्म वस्त्र का दान करें।

 

मकर राशि- Makar Rashi

चंद्र नवम होने से धन की तंगी दूर होगी एवं कई प्रकार की दिक्कतों से आराम मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आय उन्नत बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

आंतरिक मामलों में दूसरे के हस्तक्षेप से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय अच्छी बनी रहेगी एवं व्यस्तता अधिक होगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होगी एवं ऋण संबंधी मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा एवं सफलताएं प्राप्त होंगी। 

उपाय -पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ राशि- Kumbh Rashi

weekly horoscope  to  december aqurius and pisceas zodiac

सप्ताह के आरंभ में परेशानी रहेगी एवं व्यय की अधिकता के साथ वाहन आदि से भी समस्याएं आ सकती हैं। आय कम रहेगी एवं विवाद भी हो सकते हैं। बुध एवं गुरुवार से उत्तम योग निर्मित होंगे।

न्यायालयीन एवं विवादपूर्ण मामलों में विजय मिलेगी। समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगें। आय बढ़ेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। रुके कार्यों  में गति आएगी। शुक्र एवं शनिवार (शनिवार के दिन न करें ये काम)को विशेष कार्य हो जाने से ख़ुशी मिलेगी। साथी के प्रति असंतोष कम होगा एवं प्रेम की वृद्धि होगी।

उपाय -बच्चों को फल बांटें। 

मीन राशि- Meen Rashi 

आपको चंद्र की पूर्ण दृष्टि से लाभ होगा। उच्च पद की इच्छा पूरी होगी एवं बाधित कार्यो में भी गति आएगी। पूर्व की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। बुध एवं गुरुवार को कुछ लोग कार्यशैली से नाराज भी हो सकते हैं, किंतु अच्छे परिणाम प्रशंसा भी दिलाएगें।

शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। व्यय बढ़ेगा एवं आपके घर का सामान खराब हो सकता है। प्रेम के मामले में कुछ संकट हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

उपाय -शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। 

सभी राशियों के लिए समय कुछ बदलाव ला सकता है। यहां बताए राशिफल के अनुसार आप आने वाले समय की योजनाएं तय करें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।