Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:54 AM IST

वर्ष 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त पंडित जी से जानें

अगर अगले वर्ष शादी करने का विचार है, तो आप एक बार पंडित जी द्वारा बताए गए इन मुहूर्तों को जरूर देखें।  
Updated:- 2021-11-22, 19:03 IST
image

बेशक वर्ष 2021 में विवाह के बहुत अधिक शुभ मुहूर्त नहीं निकले हैं, मगर वर्ष 2022 में विवाह के लिए ढेरों शुभ मुहूर्त हैं और साल के केवल तीन महीने अगस्‍त, सितंबर, ऑक्‍टूबर ही शादी नहीं की जा सकती हैं। 

जाहिर है, अगर आप आने वाले वर्ष में अपने साथी के साथ सात फेरे लेना चाहते हैं, तो पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताई गई इन तारीखों पर अपनी शादी फिक्‍स कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि इस वर्ष कुछ विवाह मुहूर्त बहुत ही विशेष हैं और किसी न किसी पर्व या शुभ तिथि पर पड़ रहे हैं। इसलिए अगर आप अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं, तो इन तारीखों पर भी गौर फरमा सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्‍यम से हम आपको वर्ष 2022 के सभी शुभ विवाह मुर्हूत की तारीखें और दिन बताएंगे, जिससे आपको अपनी वेडिंग प्‍लान करने में थोड़ी आसानी हो जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें: शादी पर नवग्रहों का क्या पड़ता है प्रभाव

vivah muhurat dates

विवाह के विशेष मुहूर्त 

बसंत पंचमी, 5 फरवरी 2022, शनिवार 

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को बहुत ही विशेष माना गया है। इस दिन शादी-विवाह ही नहीं बल्कि हर तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है। 

फुलेरा दूज, 4 मार्च, शुक्रवार 

फुलेरा दूज पर इसी वर्ष नहीं बल्कि हर वर्ष ही शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त निकल आता है। इस दिन की खासियत यह है कि अगर आप शादी करते हैं तो कुंडली में मौजूद किसी भी तरह हानिकारक दोष आपके विवाह को प्रभावित नहीं करते हैं। 

अक्षय तृतीया, 3 मई, मंगलवार 

विवाह के लिए अक्षय तृतीया का दिन एक अबूझ मुहूर्त है। इस दिन कोई भी विवाह कर सकता है। इस पर्व को शादी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन जिसका विवाह होता है, उसका रिश्‍ता हमेशा अटूट बना रहता है। 

बदली नवमी, 8 जुलाई, शुक्रवार 

देवों के सोने से पूर्व जो भी शुभ कार्य करने होते हैं वह बदली नवमी पर किए जा सकते हैं। यह दिन शादी के लिए भी बहुत शुभ होता है। 

देव उठानी एकादशी, 4 नवंबर, शुक्रवार 

देवों के उठने के दिन को देव उठानी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से विवाह और सभी मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: Celeb Mehndi Designs: हाथों पर लगवाएं 'सेलिब्रिटी मेहंदी डिजाइन', यहां से लें आइडिया

vivah muhurat days

साल 2022 के शुभ विवाह मुहूर्त 

जनवरी 2022 

22 जनवरी, शनिवार 

23 जनवरी, रविवार  

24 जनवरी, सोमवार  

25 जनवरी, मंगलवार 

फरवरी 2022 

5 फरवरी, शनिवार 

6 फरवरी, रविवार 

7 फरवरी, सोमवार  

9 फरवरी, बुधवार 

10 फरवरी, गरुवार  

11 फरवरी, शुक्रवार  

12 फरवरी, शनिवार  

18 फरवरी, शुक्रवार  

19 फरवरी, शनिवार  

20 फरवरी, रविवार  

22 फरवरी, मंगलवार 

मार्च 2022 

4 मार्च, शुक्रवार  

9 मार्च, बुधवार 

अप्रैल 2022 

14 अप्रैल, गुरुवार 

15 अप्रैल, शुक्रवार 

16 अप्रैल, शनिवार 

17 अप्रैल, रविवार 

19 अप्रैल, मंगलवार 

20 अप्रैल, बुधवार 

21 अप्रैल, गुरुवार 

22 अप्रैल, शुक्रवार 

23 अप्रैल, शनिवार 

24 अप्रैल, रविवार 

27 अप्रैल, बुधवार 

मई 2022 

2 मई, सोमवार 

3 मई, मंगलवार  

9 मई, सोमवार 

10 मई, मंगलवार  

11 मई, बुधवार 

12 मई, गुरुवार  

15 मई, रविवार  

17 मई, मंगलवार 

18 मई, बुधवार  

19 मई, गुरुवार 

20 मई, शुक्रवार 

21 मई, शनिवार 

26 मई, गुरुवार 

27 मई, शुक्रवार 

31 मई, मंगलवार 

जून 2022 

1 जून, बुधवार 

5 जून, रविवार  

6 जून, सोमवार  

7 जून, मंगलवार  

8 जून, बुधवार  

9 जून, गुरुवार  

10 जून, शुक्रवार  

11 जून, शनिवार  

13 जून, सोमवार  

17 जून, शुक्रवार  

23 जून, गुरुवार  

24 जून, शुक्रवार  

जुलाई 2022 

4 जुलाई, सोमवार 

6 जुलाई, बुधवार 

7 जुलाई, गुरुवार 

8 जुलाई, शुक्रवार 

9 जुलाई, शनिवार 

नवंबर 2022 

25 नवंबर, शुक्रवार 

26 नवंबर, शनिवार 

28 नवंबर, सोमवार 

29 नवंबर, मंगलवार 

 

दिसंबर 2022 

1 दिसंबर, गुरुवार 

2 दिसंबर, शुक्रवार 

4 दिसंबर, रविवार 

7 दिसंबर, बुधवार 

8 दिसंबर, गुरुवार 

9 दिसंबर, शुक्रवार 

14 दिसंबर, बुधवार 

 

 

 उम्‍मीद है कि यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही ऐसे और आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।