Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

इन 5 वायरल वीडियोज में देखिए शादी में हुई ताबड़तोड़ लड़ाई के नजारे

Wedding Fight Viral Video: शादी के कुछ वायरल वीडियोज में ताबड़तोड़ लड़ाई के नजारे देखने के लिए मिलते हैं। आइए आप भी देखिए ऐसे ही कुछ वायरल वीडियोज।   
Updated:- 2023-05-09, 09:53 IST
image

Wedding Fight Viral Video: भारत के हर राज्य में होने वाली शादी की कुछ ना कुछ खासियत होती है। स्वादिष्ट खाना, ढेर सारी रस्में और परिवार के सदस्यों की नाराजगी। कहते हैं भारत की कोई भी शादी बिना लड़ाई झगड़े के संभव नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होने वाले वीडियोज को देखकर भी कुछ ऐसा ही लगता है। अक्सर वायरल वीडियोज (Viral Video) में शादियों के लड़ाई के नजारे देखने के लिए मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही कुछ वायरल वीडियोज लेकर आए हैं। 

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई 

कुछ महीने पहले सामने आए इस वीडियो में दूल्हा, दुल्हन को मिठाई खिलाता नजर आ रहा है। हालांकि, दुल्हन मिठाई खाने में इच्छुक नहीं है। फिर क्या था, दुल्हन जैसे ही मिठाई ना खाते हुए दूल्हे का हाथ पीछे करती है वो गुस्से में आ जाता है। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः जानवरों से जुड़ी ये वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगी आप इमोशनल

जंग-ए-मैदान का नजारा देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rk Raj (@rajuraj2794)

इस वायरल वीडियो में शादी के दौरान बहुत से लोग झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नीचे लोग लड़ाई करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि आईस्क्रीम का स्टॉल बंद हो रहा था इसलिए लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। लोगों को यह वीडियो बहुत फनी लगा था।  

खाने के लिए मचा शादी में बवाल

शादी की बाद कर रहे हैं तो खाने को कैसे नजरअंदाज कर दिया जाए। यूपी के बागपत के इस वीडियो ने कुछ समय पहले लोगों को हैरान कर दिया था। वीडियो में लोगों के बीच पनीर ना मिलने की वजह से लड़ाई होती नजर आ रही है।  

जब हुई दूल्हा-दुलहन के बीच लड़ाई 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Your Insta Sylheti Family 🫶🏽 (@thegushti)

शादी के दौरान मंडप पर बैठकर दूल्हा और दुल्हन सारी रस्में पूरी करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है। दुल्हन रस्म निभाने के लिए अपने हाथ को दूल्हे की ओर बढ़ाती है। इसके बाद दूल्हा उसका हाथ झटक देता है। फिर क्या दुल्हन को भी गुस्सा आ जाता है और दोनों के बीच गुत्थमगुत्थी शुरू हो जाती है।

मिठाई नहीं खाई तो दुल्हन को आया गुस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दूल्हा गुस्से में आकर कैमरे वाले को डांट देता है और ये देखकर दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। दुल्हन गुस्से में दूल्हे के मुंह पर मिठाई लगा देती है जिसके बाद दोनों एक दूसरे को मारते हैं। इस वीडियो ने भी लोगों को बहुत गुदगुदाया था।

इसे भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियोज दिखाते हैं कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं'

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: ImageGrab/Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।