Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:02 AM IST

टूटे हुए क्लचर को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

How to Reuse Broken Hair Clutcher: बालों का क्लचर अक्सर टूट जाता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए क्लचर को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं।   
Updated:- 2023-11-29, 08:00 IST
image

How to Reuse Broken Hair Clutcher: बालों में लगाते हुए अक्सर क्लचर टूट जाते हैं। ऐसा हर महीला के साथ कई बार होता है। क्लचर टूटते ही हम उसे फेंक देते हैं। मगर क्या आपने सोचा है कि आप कल्चर को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए जानते हैं कैसे। 

पुराने क्लचर को कैसे करें रियूज 

How to Reuse Broken Hair Clutcher

क्लचर का अगर छोटा हिस्सा टूटे तो आप उसे फेवीक्विक की मदद से दोबारा जोड़ सकते हैं। इसके साथ-साथ आप क्लचर के बीच में लगी पीन को दोबारा भी लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। (पैडेड ब्रा को कैसे रियूज करें)

इसे भी पढ़ेंः Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

क्लचर को गार्डनिंग में करें इस्तेमाल 

garden soil

आप पुराने क्लचर की मदद से पौधों की मिट्टी को भी सही कर सकते हैं। बहुत बार गमलों में मिट्टी जम जाती है, जिसे आप क्लचर की मदद से खुरेद कर अपने काम को आसानी कर सकते हैं। क्लचर जितना बड़ा होगा, आप काम उतना आसान हो जाएगा। 

सामान टांगने के लिए करें इस्तेमाल

हम सभी के घर मं कुछ ऐसी जगह होती है, जहां हम अपने सामान टांगे देते हैं। आप टूटे हुए क्लचर को भी घर के किसी हिस्से में मजबूती से टांग कर उसकी पिन में सामान टांग सकते हैं। इसे आप कि चेन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्लचर की एक्ससरीज को करें रियूज 

Hair Clutcher reuse hacks

बहुत बार क्लचर पर छोटी-छोटी चीजे लगी होती हैं, जिसे आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फूल जैसी चीजों को आप घर और फुटवियर आदी पर भी लगाकर सजा सकते हैं। 

क्लचर से बनाएं जूड़ा पीन 

reuse clutcher

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप कल्चर से जूड़ा पीन भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस क्लचर का एक हिस्सा लेना है और उसे सजाकर बॉबी पीन की मदद ले जूड़े में लगाना है। 

इसे भी पढ़ेंः Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik        

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।