Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

अंडे की ट्रे को न समझें मामूली, मच्छरों को भगाने से लेकर डेकोरेशन तक में दिखाएगा कमाल

What Can I Do With Leftover Egg Cartons: अक्सर हम बाजार से अंडे खरीदने के बाद खाली ट्रे को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी मदद से न केवल आप घर सजा सकते हैं, बल्कि मच्छरों का सफाया किया जा सकता हैं।
Updated:- 2026-04-16, 12:11 IST
image

Ways to Reuse Egg Trays At Home: अंडे खाने का शौक रखने वाले लोग अक्सर पूरी-पूरी ट्रे खरीदकर लाते हैं और खाली होते ही लोग ट्रे को कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मामूली सा दिखने वाली यह ट्रे बड़े कमाल की चीज है। यकीनन यह पढ़ने के बाद आप सोच रही होंगी कि भला ऐसा कैसे, पर आपको बता दें कि यह सही है। इसका इस्तेमाल आप घर को सजाने से लेकर मच्छरों को भगाने और बगीचे में कर सकती हैं। अगर आप भी इसे बेकार समझती हैं, तो अभी रुकिए। इस लेख में आज हम आपको एग ट्रे के कुछ ऐसे रीयूज बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद इसे इकट्ठा करके रखना शुरू कर देंगी।

मच्छरों की छुट्टी करने में करें इस्तेमाल

Egg tray reuse ideas

मच्छरों को भगाने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अंड़े की ट्रे की मदद से भी इसकी छुट्टी कर सकती हैं।

  • इसके लिए अंडे की ट्रे को लेकर इसे छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़कर बर्तन में रखें।
  • इसके बाद इसमें कपूर डालें। अब इसे जलाएं। इससे निकलने वाले धुएं से मच्छर दूर भाग जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Scrap Reuse Ideas: साबुन के बचे टुकड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल, बिना खर्च के घर रहेगा फ्रेश

गार्डनिंग में करें अंडे की ट्रे का इस्तेमाल

howto grow seed in egg tray

अंडे की ट्रे का इस्तेमाल आप गार्डनिंग में भी कर सकती हैं। इसमें आप आसानी से बेबी प्लांट ग्रो कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका।

  • इसके लिए ट्रे के छोटे खांचे में मिट्टी भरें फिर बीज बोएं।
  • यह ट्रे पौधों की जड़ों को सेफ रखने में मदद करता है।

वॉल हैंगिंग बनाने के लिए करें इस्तेमाल

अंडे की ट्रे की मदद से आप वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए पढ़ें तरीका-

  • अंडे की ट्रे के कप्स को काटकर उन्हें फूलों का आकार दें और मनचाहे रंगों से पेंट करें।
  • अब इन फूलों के बीच में मोती या मिरर चिपकाएं।
  • इसके बाद इन्हें कार्डबोर्ड या लकड़ी की स्टिक पर धागे की मदद से लटका दें।

सामान को रखने के लिए करें अंडे की ट्रे का इस्तेमाल

How to make orgnizer help of egg tray

लॉकर, ईयर रिंग, चेन जैसी ज्वेलरीज को सेट रखने के लिए यूज कर सकती हैं। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका।

  • इसके खांचों में आप घर की छोटी चीजें जैसे सिलाई का सामान, बटन, अंगूठियां या झुमके व्यवस्थित रख सकती हैं।
  • ऑफिस डेस्क पर इसे पिन्स, इरेजर और क्लिप्स रखने के लिए इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़ों को न समझें बेकार, बनाएं स्टाइलिश हैंड बैग

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।