सफाई से लेकर सब्जियों को स्टोर करने तक, ऐसे करें पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल

हम सभी के घर में अखबार रोज आता है। ऐसे में कई बार न्यूजपेपर काफी ज्यादा इकट्ठा हो जाता है। अगर आप भी अपने घर में मौजूद पुराने अखबार को कुछ पैसों के लिए बेच देते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे न्यूजपेपर का सही तरीके से रियूज कर सकती हैं। जी हां, एक न्यूजपेपर की मदद से घर के कई सारे काम मिनटों में हो सकते हैं।
सब्जियों को करें स्टोर
सभी के घर में धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि पत्तेदार सब्जियों को सही तरीके से स्टोर ना किया जाएं तो यह खराब हो जाता है। ऐसे में धनिया या फिर पालक जैसी सब्जियों को लंबे समय तक चलाना चाहती हैं तो इसे न्यूजपेपर में लपेटकर रखें। इससे सब्जियां खराब नहीं होती हैं।
फूड से ऑयल कम करें

मानसून के दिनों में घरों में पकौड़े बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा तेल का सेवन करना पसंद नहीं करती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप पकोड़े से कैसे तेल निकाल सकती हैं। पकोड़े से तेल निकालने के लिए आपको न्यूजपेपर की मदद लेनी होगी। फ्राई करने के बाद पकौड़े को न्यूजपेपर पर रखें। इससे ज्यादा तेल मिनटों में निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- मानसून में लाख कोशिशों के बाद भी सड़ रहे हैं पौधे, ये आसान डीआईवाई आएंगे काम
कांच के विंडो की सफाई
कांच के विंडो की साफ करने के लिए भी आप चाहे तो न्यूजपेपर की मदद ले सकती हैं। सबसे पहले आपको क्लीनिंग स्प्रे विंडो पर डालना होगा। इसके बाद आपको न्यूजपेपर की मदद से पूरे विंडो को साफ करना होगा। ऐसे में आपका गंदा विंडो मिनटों में साफ हो जाएगा। कपड़े की तुलना में कांच का विंडो न्यूजपेपर की मदद से अच्छे से साफ होता है।
इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में बढ़ जाता है करंट लगने का खतरा, इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।