Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:16 AM IST

Ramayan Facts: किसने और क्यों बताया मेघनाद को लक्ष्मण का दामाद?

रामायण के कई अनसुलझे रहस्य अब भी कायम हैं। इन्हीं में से एक है मेघनाद के लक्ष्मण के दामाद होने का रहस्य। ऐसे में आइये जानते हैं इस तथ्य में कितनी सच्चाई है और कैसे मेघनाद बना लक्ष्मण का दामाद।  
Updated:- 2023-04-07, 11:00 IST
image

Kya Meghanad Tha Lakshman Ka Damad: रामायण से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जो आज भी मौजूद हैं और शायद इन्हें समझ पाना आज भी उतना ही कठिन या यूं कहें कि असंभव है जितना कि पहले के समय में था। रामायण में उल्लेखित हर एक स्थान, हर एक वस्तु, हर एक घटना या हर एक व्यक्ति किसी न किसी रहस्य और चमत्कार से जुड़ा हुआ है। 

वहीं, रामायण में हर एक पात्र और उनसे जुड़े रिश्तों को लेकर भी कई बातें बताई गई हैं। हालांकि आज के समय में रामायण किसी ने पढ़ी हो या न पढ़ी हो लेकिन लोग कहीं न कहीं से कुछ न कुछ विचित्र लोग खोज कर ले ही आते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। कुछ धार्मिक मतों के अनुसार मेघनाद लक्ष्मण का दामाद था और लक्ष्मण मेघनाद के ससुर।

kaun tha meghanad

अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई ऐसा है या ये मात्र लोगों द्वारा बनाई गई किंवदंतियां हैं। क्योंकि कथन के अनुसार तो ये अर्थ सामने निकल कर आता है कि क्या लक्ष्मण ने अपने ही दामाद का वध कर अपनी पुत्री को विधवा बनाया था? इसके अलावा एक सवाल और कि रामायण में तो लक्ष्मण के पुत्रों का जिक्र मिलता है फिर पुत्री कहां से आई? 

इसे जरूर पढ़ें: Ramayan Facts: लक्ष्मण जी ने की थी तीन शादियां, जानें उर्मिला के अलावा कौन थी अन्य दो पत्नियां

जब हमने इस तथ्य के बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इसके पीछे का मूल सत्य बताया और यह भी समझाया कि कैसे मेघनाद लक्ष्मण का दामाद हुआ। ये तो हम सभी जानते हैं कि मेघनाद रावण (रावण से जुड़े रहस्य) और मंदोदरी का पुत्र था। मेघनाद को कई दिव्य, घातक और अचूक आसुरी शक्तियां प्राप्त थीं और इन्हीं के मद में उसने हाहाकार मचा रखा था।

who was meghanada

मेघनाद से देवता तक भय के कारण कांपते थे। रामायण के अनुसार, मेघनाद को रावण की भांति ही अपनी शक्तियाओं पर अहंकार हो गया था और उसने इसी अहंकार में चूर होकर कई साधू-संतों का जीना दूभर कर दिया था। तब संतों ने रावण को श्राप दिया था कि उसकी मृत्यु शेषनाग के हाथों होगी। इस श्राप से बचने के लिए मेघनाद ने एक युक्ति निकाली।

इसे जरूर पढ़ें: Ramayan Facts: जानें श्री राम के भाई भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे

युक्ति यह थी कि उसने शेषनाग की पुत्री सुलोचना से विवाह कर लिया क्योंकि वह जानता था कि शेषनाग अपनी पुत्री के सुहाग को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वहीं, शेषनाग (शेषनाग के मंत्र) ने लक्ष्मण के रूप में अवतार लिया था और इस बात मेघनाद अनभिज्ञ था। लिहाजा युद्ध में मेघनाद शेषनाग अवतार लक्ष्मण द्वारा मारा गया था। तो इस प्रकार शेषनाग अवतार होने के कारण लक्ष्मण मेघनाद के ससुर कहलाए। 

 

तो इस प्रकार मेघनाद लक्ष्मण का दामाद कहलाया। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।