Wed Sep 30, 2026 | Updated 12:21 AM IST

विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम रखा 'अकाय', जानें क्या है इसका मतलब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय है। सोशल मीडिया पर अकाय नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। इस नाम का मतलब क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-02-21, 12:17 IST
image

(virat kohli anushka sharma second child name akaay meaning) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों से अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। जो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। अकाय नाम का मतलब क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें क्या 'अकाय' का मतलब?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका मतलब होता है, जो बिना शरीर और काया के हो। जो आकार और रूप से रहित हो। वहीं अकाय एक तुर्की शब्द है। इस शब्द का अलग-अलग मतलब है। तुर्की में इसका मतलब होता है कि चमकता हुआ चंद्रमा। इसेक अलावा अकाय का अर्थ  एक महान जन्म है। 

पढ़ें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में क्या लिखा? 

social post

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हम वामिका के छोटा भाई का स्वागत करते हैं। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हों में आप लोगों से दुआ की कामना करते हैं। साथ ही हम दोनों अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी को बनाएं रखें। सोशल मीडिया पर अकाय नाम तेजी से वायरल हो रहा है। सभी लोग इंटरनेट पर अकाय नाम का मतलब ढूंढ रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं यामी गौतम और आदित्य धर, खास अंदाज में शेयर की प्रेग्नेंसी न्यूज

गौरतलब है कि विराट कोहली ने बीवी अनुष्का शर्मा ने दिनांक 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा है। वहीं अब विराट कोहली (विराट कोहली रिलेशनशीप) और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (अनुष्का शर्मा करियर) का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सभी फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। इनके पोस्ट को सभी फैंस सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - अनुष्का शर्मा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी, जानिए उनसे खुश रहने के टिप्स

इन सेलेब्स के घर भी आने वाला है नन्हा मेहमान

varun dhawan wife

बॉलीवुड स्टार वरूण धवन भी जल्द पापा बनने वाले हैं। वरूण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक क्यूट फोटो भी शेयर की और लिखा कि हम प्रेगनेंट हैं और हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके अलावा यामी गौतम के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें, यामी गौतम अपनी हिट फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है। अब कपल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा भी पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने बीते दिनों खास पोस्ट के जरीए अपनी प्रेगेनेंसी की खबरें भी शेयर की है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।