Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Viral Video: दूल्हे और दुल्हन ने किया ऐसा शानदार डांस तालियां बजाते थक गए लोग

सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे। 
Updated:- 2022-07-11, 14:48 IST
image

कुछ वीडियोज लोगों को बहुत पसंद आते हैं। खासतौर पर शादी समारोह से जुड़ी वीडियो। रोजाना शादी का कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस के स्टेप देखकर ऐसा लगता है जैसा कोई 2 फेमस डांसर डांस कर रहे हों। लोगों को दूल्हे और दुल्हन का डांस बहुत पसंद आ रहा है। आप भी जानिए वायरल हो रही वीडियो में क्या खास है। 

दूल्हे और दुल्हन का धमाकेदार डांस 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन गोविंदा और करिश्मा कपूर के तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शादी में मौजूद मेहमान दोनों का जबरदस्त डांस देखते रह जाते हैं। यह वीडियो ट्विटर पर आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यही कारण है कि इस वीडियो पर 600 हजार से ज्यादा व्यूज और 25 हजार लाइक आ चुके हैं। वहीं लोग इस वायरल वीडियो को लगातार शेयर भी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः IAS Tina Dabi अपने पति संग ले रही हैं वेकेशन का मजा, देखिए वायरल फोटोज

लोग कर रहे हैं वीडियो पसंद

वायरल वीडियो में कपल जिस तरह डांस कर रहा है, इससे दोनों की शानदार बॉन्डिंग के बारे में पता चलता है। यही कारण है कि इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में तारीफ करते हुए लिखा कि मैं शादी के दौरान होने वाली नौटंकी के खिलाफ हूं पर इस वीडियो में कोई फुहारपन नहीं दिख रहा है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि रब्ब ने बना दी जोड़ी। वहीं ज्यादातर यूजर्स कपल को बधाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः आज है मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता का बर्थडे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये 5 बातें

आजकल लोग अपनी शादी के लिए इतनी तैयारियां करते हैं। महीने पहले डांस सीखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इस कपल का ऑन द स्पॉट वाला डांस लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।