IAS Tina Dabi अपने पति संग ले रही हैं वेकेशन का मजा, देखिए वायरल फोटोज

आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरी शादी भी की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही है। दरअसल टीना डाबी वेकेशन पर गई हुई हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। वहीं उनके आईएएस अतहर आमिर ने भी दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें भी चर्चा में है। आइए देखते हैं, टीना डाबी की वेकेशन की फोटोज और जानते हैं वो कहां घूमने गईं हुई हैं।
IAS Tina Dabi मना रही हैं वेकेशन
View this post on Instagram
आईएएस टीना डाबी इन दिनों अपने पति आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ गोवा घूमने गई हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो के साथ-साथ शानदार होटल की भी फोटोज शेयर की हैं। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के साथ उनके कुछ फ्रेंड्स भी वेकेशन का मजा उठा रहे हैं। टीना डाबी के पोस्ट पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंः जैसलमेर की कलेक्टर बनीं IAS टीना डाबी, जानें उनकी सैलरी और सुविधाओं के बारे में
लोगों ने कहा "बेस्ट कपल"
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की फोटोज पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर लिखता है कि बेस्ट कपल इन द वर्ल्ड। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैम आपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की हैं। आपसे बहुत इंस्पिरेशन मिलती है। कुछ यूजर्स ने टीना डाबी को जैसलमेर की कलेक्टर बनने की भी बधाई दी।
इसे भी पढ़ेंः Tina Dabi के एक्स हसबैंड IAS Athar Aamir ने की सगाई, किसी अप्सरा जैसी दिखती हैं उनकी मंगेतर
कलेक्टर बन गई हैं Tina Dabi
View this post on Instagram
हाल ही में टीना डाबी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर बन गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी। आपको बता दे कि जिला स्तर पर राजस्व प्रबंधन से जुड़ा सबसे बड़ा पद अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ही होता है। ऐसे में उनके फैंस उन्हें नए पद के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
अतहर और टीना डाबी ने 2018 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे और अतहर ने मेहरीन काजी से शादी कर ली है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।