तीन साल तक लगातार मिला था रिजेक्शन, इस तरह से मिला था विद्या बालन को पहला ब्रेक

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के बारे में जाने कुछ इंटरेस्टिंग किस्से, शायद इन बातों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
Updated:- 2022-12-06, 18:59 IST
image

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री विद्या बालन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हिंदी फिल्म जगत को कई हिट फिल्म दे चुकी विद्या बालन ने भले अब इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया हो लेकिन एक समय उन्हें भी कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस विद्या बालन के करियर के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं।

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं विद्या बालन

vidya balan career and struggle story

विद्या बालन नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। विद्या बालन ने टीवी शो 'ला बैला' से अपने करियर की शुरुआत की थीं। वही यह शो कुछ ही महीनों में बंद हो गया था। बता दे कि विद्या बालन का यह शो बंद होने के बाद उनके परिवार के सदस्य काफी ज्यादा खुश हुए थे। उनके परिवार के सदस्य को लगा अब विद्या बालन फिल्मों में काम करने का सपना छोड़ देगी। उनके परिवार नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें।

जानें क्यों अनुराग बसु का ऑफर ठुकरा दिया था

उस जमाने में अनुराग बसु ने विद्या बालन को टीवी शो का ऑफर दिया था लेकिन अभिनेत्री ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। वह फिल्मों की दुनिया में कदम रखना चाहती थीं। यहीं वजह था कि वह अनुराग बसु की और से दिया गए ऑफर को ठुकरा दिया था। मास्टर डिग्री कंप्लीट करने के बाद मलयालम फिल्म 'चक्रम' में विद्या बालन को पहला रोल ऑफर था। इस फिल्म को बनाते समय कुछ गड़बड़ हुआ था जिसके कारण इस फिल्म को बंद कर दिया गया। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने विद्या बालन को मनहूस कहकर इस फिल्म से हटा दिया था

इसे जरूर पढ़ें: विद्या बालन से जुड़े इन 10 दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए

तमिल फिल्म में मिला था काम करने का मौका

मलयालम फिल्म के खराब एक्सपीरियंस के बाद विद्या बालन ने हार नहीं माना और तमिल फिल्मों में काम करने की कोशिश की। इसके बाद तमिल फिल्म 'रन' मे उन्हें काम करने का मौका मिला था। वहीं तमिल फिल्म में भी कई बार एक्ट्रेस को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

इसे जरूर पढ़ें: विद्या बालन के लेटेस्ट एथनिक लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

बंगाली फिल्म से मिली थी पहचान

वहीं साल 2003 की बात करे तो इस साल विद्या बालन ने बंगाली फिल्म  'भालो ठेको' में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वही इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म में उनकी शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद अभिनेत्री को बॉलीवुड से भी काम मिलने लगा था। वहीं अब की बात करें तो अब वह किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।