फरवरी महीने में शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक को कपल अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक होता है। यह पूरा हफ्ता कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है। कपल्स एक दूसरे से अपने दिल की बात को शेयर करते हैं। वहीं कुछ लोगों को डे और डेट में कन्फ्यूजन होती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले मोहब्बत के हर एक दिन के बारे में बताने जा रहे हैं।
वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से होती है। इन दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर स्पेशल फील करवाते हैं। गुलाब को मोहब्बत की शुरुआत समझा जाता है। इस दिन कपल्स अलग-अलग रंग के रोज अपने पार्टनर को देते हैं। आप अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर प्यार का एहसास करा सकती हैं।
वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे, इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने दिल की फीलिंग्स को शेयर करते हैं। प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो उसे इन दिन बता सकती हैं। अपने लाइफ पार्टनर को भी इस दिन खास तरीके से प्रपोज कर स्पेशल फील करवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Propose Day 2024 Shayari & Quotes: प्रपोज डे के दिन ये खूबसूरत संदेश भेजकर करें प्यार का इजहार
वैलेंटाइन डे का तीसरा दिन यानी Chocolate Day। यह दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट कर खास महसूस कराते हैं।
10 फरवरी को वैलेंटाइन डे का चौथा दिन यानी Teddy Day मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को तोहफे में टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। अलग-अलग कलर के टेडी का मतलब भी अलग होता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Teddy Day Wishes & Quotes 2024: टेडी बियर के साथ अपने पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत संदेश
11 फरवरी को Promise Day मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से अपने प्यार और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं।
प्रॉमिस के अगले दिन यानी 12 फरवरी को hug day मनाया जाता है। इन दिन कपल्स अपने पार्टनर को गले लगाकर अपना प्यार जताते हैं। अक्सर लोग जिस फीलिंग्स को शब्दों और बातों में बयां नहीं कर पाते हैं वे एक दूसरे को गले लगाकर अपनी फीलिंग्स को महसूस कराते हैं।
13 फरवरी को Kiss Day सेलिब्रेट किया जाता है। जब पार्टनर अपनी बातों को शब्दों से बयां नहीं कर पाते हैं, तो कुछ कपल्स एक दूसरे को किस करके अपनी भावनाओं को जताते हैं। (वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं घर)
लव वीफ के लास्ट डे वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से लाइफटाइम साथ रहने का प्रॉमिस करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को शादी के लिए भी प्रपोज करते हैं।
इसे भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर अपने लव वन को दें ये यूनिक गिफ्ट्स
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।