Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश की 12वीं पास गृहिणी फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर हो रही वायरल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक होम मेकर महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई नजर आ रही है। 
Updated:- 2024-04-02, 14:50 IST
image

जो दिखता है, वो होता नहीं है और जो होता है, वो अक्सर दिखता नहीं है। ऐसा आपने कई बार लोगों से कहते हुए सुना होगा। यह कहावत बिल्कुल सच है। कई बार लोगों के अंदर छिपे हुनर का अंदाजा उसके शक्ल या हालात को देखकर नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए अंग्रेजी में भी यह कहा जाता है- डोंट जज ए बुक बाय इट्स कवर। इसका अर्थ है- किसी के रूप-रंग या पहनावा देखकर आप किसी के अंदर के टैलेंट के बारे में नहीं जान सकते हैं। ऐसा ही एक एग्जांपल इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है। दरअसल, यह वीडियो उत्तर प्रदेश की एक 12वीं पास महिला यशोदा लोधी की है, जो फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह इतनी अच्छी अंग्रेजी बोल रही है।

यहां देखिए यशोदा की वीडियो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yashoda Lodhi (@yashoda5944)

वायरल हो रहे वीडियो में यशोदा बेहद ही सिंपल साड़ी में नजर आ रही हैं, लेकिन वह इतनी अच्छी इंग्लिश बोल रही हैं, कि सभी यह देखकर ही हैरान है। दिखने में एकदम नॉर्मल, चेहरे पर को मेकअप नहीं और माथे पर पल्लू रख भारतीय परंपराओं को ढोते हुए यशोदा काफी अच्छी और करेक्ट अंग्रेजी बोलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिसे देख सभी दंग हैं।  

यूजर्स ने कमेंट में कर दी तारीफों की बौछार

यशोदा की इस वीडियो पर भर-भर कर लाइक्स और व्यूज आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद व्यूअर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा है- बैचलर की डिग्री पाकर भी ऐसी अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, जैसी आप बोल रही हैं। वहीं, दूसरे ने यशोदा को नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण बताया। अन्य ने कहा- "आप लाखों छोटे शहरों के अंग्रेजी सीखने वालों के लिए प्रेरणा हैं। इसी तरह हमें प्रेरित करते रहें और अंग्रेजी सिखाते रहें।" इसके अलावा एक यूजर्स ने उन्हें इस पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में प्रशंसा करते हुए कहा, "वास्तव में आप आज की पीढ़ी के लिए इंस्पिरेशन हैं, जो बहाने बना रही है। पढ़ाई के लिए उच्च तकनीकी सुविधाओं की मांग कर रही है और अपने माता-पिता पर भारी दबाव डाल रही है।" 

इसे भी पढ़ें- ऐसे डालें English बोलने की आदत, सीखने में नहीं लगेंगे ज्यादा दिन

इंग्लिश विद देहाती मैडम के नाम से है चैनल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yashoda Lodhi (@yashoda5944)

जानकारी के लिए बता दें, इंस्टाग्राम के अलावा, यशोदा का यूट्यूब पर भी 'इंग्लिश विद देहाती मैडम' के नाम से चैनल है, जहां वह लोगों को अंग्रेजी सिखाती हैं। साथ ही, फेसबुक पर भी उनका अकाउंट यशोदा लोधी के नाम से है।

इसे भी पढ़ें-  अंग्रेजी सीखने के ये मजेदार तरीके आप भी जान लें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।