Pitra Dosh: मृतक की इन चीजों के इस्तेमाल से लगता है पितृ दोष

Mare Hue Vyakti Ki In Cheezo Ko Na Kare Istemal: पितृ दोष को बहुत भयंकर दोष माना जाता है।
इस दोष के लगने से परिवार की सुख-शांति छिन जाती है। इसलिए इसके निवारण हुए उपाय जरूरी माने गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की नीच स्थिति से पितृ दोष पैदा होता है और कष्ट देता है।
हालांकि ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुंडली में पितृ दोष पैदा होने के अन्य कारण भी होते हैं।
इन्हीं में से एक है मृतक की चीजों का इस्तेमाल। मृत व्यक्ति की चीजों का प्रयोग करने से भी पितृ दोष लगता है।
मृत व्यक्ति के कपड़े इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष

- ऐसा माना जाता है कि मृत व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- मृतक के कपड़ों को उसकी मृत्यु के बाद दान (मंदिर में क्या दान करना चाहिए?) करना उत्तम माना जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को अमूमन अपने कपड़ों से बहुत लगाव होता है।
- ऐसे में मरने के बाद भी मरने वाले की ऊर्जा उसके कपड़ों से जुड़ी रहती है।
यह भी पढ़ें: Ancestors Signs: पितरों के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
मृत व्यक्ति के जेवर इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष
- गरुड़ पुराण में मृतक के जेवर या गहने इस्तेमाल करने को भी गलत माना गया है।
- मान्यता है कि गहनों में मरन वाले व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- वही नकारात्मक ऊर्जा उस व्यक्ति को आहत करती है जिसने गहने पहने होते हैं।
- इसलिए मृतक के गहने धारण करने से पूर्व उनकी शुद्धि पूजा अवश्य करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2020: पितृ दोष के लक्षण और उसके निवारण के उपाय पंडित जी से जानें
मृत व्यक्ति की घड़ी इस्तेमाल करने से लगता है पितृ दोष

- कभी भी मरने वाले व्यक्ति की घड़ी का इस्तेमाल खुद के लिए नहीं करना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि मृतक की घड़ी (हाथ घड़ी से जुड़े वास्तु नियम) बुरे समय को दर्शाती है।
- ऐसे में मृतक की घड़ी पहन ने से पितृ दोष लगता है अशुभ घटनाएं घटित होती हैं।
- मरने वाले व्यक्ति की घड़ी को दान करना चाहिए या मिट्टी में गाढ़ आना चाहिए।
अगर अप भी मृतक की इन चीजों अक इस्तेमाल करते हैं तो आज से ही बंद कर दें नहीं तो आपको भी पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, herzindagi
- पितृ दोष के लक्षण क्या हैं?
- मानसिक अशांति, वैवाहिक जीवन में तनाव, बिना बात के घर में लड़ाई-झगड़े होना, गृह क्लेश आदि पितृ दोष के मुख्य लक्षण हैं।
- पितरों के लिए कौन सा दीपक लगाना चाहिए?
- पितृ दोष दूर करने और पितरों को शांत करने के लिए पीपल के पेड़ पर रोजाना दीपक जलाना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।