पूजा में इस्तेमाल होने वाले शमी और केले के पौधे की कैसे करें ठंड में देखभाल? जिससे दोबारा लगाने की न पड़े जरूरत

शमी और केले के पौधे गर्म जलवायु वाले प्लांट हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आपने अपने घर में इन प्लांट्स को लगा रखा है, तो यहां हम आपको इनका ठंड में कैसे ख्याल रखें। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2024-11-25, 15:25 IST
 tricks to take care shami and kela plant

Winter Gardening Hacks: शमी और केले दोनों ही गर्म सीजन में उगने वाले पौधे हैं, जिसके कारण इन्हें ठंडी जलवायु में ग्रो करने में दिक्कत होती है। ठंड के मौसम में तापमान में गिरावट के कारण इन पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूखने लगता है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है जिससे पौधे की पत्तियां सूख जाती हैं। कई बार तो लोग हर सीजन में नया पौधा लगाते हैं।

ऐसे में अगर आपने पहले से अपने घर में ये दोनों पौधे लगा रखे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ठंड के मौसम में ख्याल रख सकती हैं।

शमी के पौधे की ठंड में देखभाल

shami plant care

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन ठंड के मौसम में इस पौधे की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। चलिए जानते हैं कैसे करें इन पौधों की देखभाल-

इसे भी पढ़ें- हवा को शुद्ध करने वाले इस पौधे के पत्ते नहीं पड़ेंगे पीले, बस इन बातों का रखें ध्यान

  • ठंड के मौसम में शमी के पौधे को घर के अंदर किसी धूप वाली जगह पर रख दें।
  • ठंड में पौधों को कम पानी की जरूरत होती है। इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी को जरूर चेक करें।
  • इसके साथ ही पौधे को ज्यादा खाद देने की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही रात के समय पौधे को किसी कपड़े से ढक दें ताकि ओस से बच सके।

केले के पौधे की ठंड में देखभाल

banana plant care

केले का पौधा अधिकतर घरों में लगा हुआ देखने को मिल जाता है। ऐसे में सर्दियों में इसकी खास देखभाल की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं ठंड में केले के पौधे का ख्याल कैसे रखें।

  • केले का पौधा ठंड में खराब होने लगता है। ऐसे में इन्हें घर के अंदर धूप वाली जगह पर रख दें।
  • मिट्टी को नम रखें लेकिन पानी देते समय ध्यान रखें।
  • ठंड में पौधे को खाद देने से बचें।
  • ओस वाली जगह पर गलती से भी पौधे को न रखें।

इसे भी पढ़ें-पानी-खाद डालने के बाद भी पौधे में नहीं आ रहे हैं टमाटर? इस सिंपल देसी ट्रीटमेंट से पाएं टोकरी भर फल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।