अक्टूबर जाने से पहले फ्लावर प्लांट में डालें इन चार चीजों का घोल, त्योहार पर मिलेंगे ढेर सारे फूल

Plant Care Tips: अक्टूबर का महीना फूलों के पौधों के लिए बेहद खास होता है। इस मौसम में थोड़ी सी अतिरिक्त देखभाल से आप अपने पौधों को खूबसूरत फूलों से लाद सकते हैं। इस सीजन में गुड़हल, गेंदा, गुलाब से लेकर सदाबहार फूलों का समय होता है। अगर आप दीवाली के मौके पर पूजा के लिए अपने बगीचे का फूल भगवान को अर्पित करना चाहती हैं, तो यहां आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अपने पौधों को हरा-भरा और हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में पौधों को कैसे ज्यादा फूल पा सकते हैं।
पौधों के लिए कौन से घोल हैं बेस्ट
नीम का तेल

अगर आप फूल के पौधों को कीटों से दूर रखना चाहती हैं, नीम का तेल बेस्ट है। इसकी मदद से आप बिना बाजार गए घर पर फटाफट पेस्टिसाइड स्प्रे बनाकर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं नीम तेल से कीटनाशक स्प्रे
- पौधों के लिए कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए एक बोतल में 2-3 बूंद नीम का तेल डालें।
- अब इसमें एक लीटर पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधे पर छिड़कें।
- बता दें यह घोल पौधों में लगने वाले कीड़ों और फंगस से दूर रखेगा।
- इस घोल को पौधों के पत्तों और डंठल पर हफ्ते में एक बार स्प्रे करें।
दूध का करें इस्तेमाल
अगर आपके बगीचे में लगे फ्लावर प्लांट में कम फूल आ रहे हैं, तो आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं दूध से कैसे बनाएं फर्टिलाइजर
- दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन, पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- बता दें ये तत्व फूलों की कलियों को मजबूत बनाने के साथ फूलों को खिलने में मदद करता है।
- पौधों पर मिल्क फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच दूध मिलाकर एक घोल तैयार करें।
- अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों के पत्तों पर महीने में एक बार स्प्रे करें।
अंडे के छिलके से तैयार करें हेल्दी खाद
- अगर आपके पास खाद खत्म हो गई है, तो आप अंडे के छिलके का उपयोग कर सकती हैं।
- बता दें, अंडे के छिलके में कैल्शियम, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- यह पौधों की वृद्धि को बढ़ाने के साथ फूलों को खिलने में मदद करता है।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए अंडे के छिलकों को सुखाकर पीस लें।
- अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इस घोल को छानकर पौधे पर महीने में एक बार इस घोल का छिड़काव करें।
खाना बनाने वाले तेल का करें उपयोग

- आप अपने बगीचे में खाना बनाने वाले तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच खाना बनाने वाला तेल मिलाकर एक घोल बनाकर तैयार करें।
- अब इस घोल को पौधों के पत्तों पर महीने में एक बार स्प्रे करें।
पौधों के जरूरी हैं ये चीजें
अगर आपके गार्डन में लगे प्लांट में फूल नहीं आ रहे हैं, तो यह देखें कि पौधों को सही धूप, पानी, मिट्टी और खाद में कोई कमी तो नहीं है। पौधों को खरीदते समय उसकी देखभाल से जुड़ी बातें जरूर पूछें।
- सुनिश्चित करें कि आपके पौधों को पर्याप्त धूप मिल रही है।
- पौधों को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी गीली न हो।
- समय-समय पर पौधों की मिट्टी की गुड़ाई और इसे बदलते रहें।
- साथ ही पौधों को महीने में एक बार खाद दें।
इसे भी पढ़ें- Aparajita Plant Fertilizer: चाय पत्ती के साथ मिलाएं घर में मौजूद ये फ्री की चीजें और देखें अपराजिता के पौधे में जादू
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।