सिर्फ कुकिंग ही नहीं बल्कि इन 10 तरीकों से भी कर सकती हैं सरसों के तेल का इस्तेमाल

कुकिंग ऑयल के तौर पर ज्यादातर लोग सरसों तेल का इस्तेमाल करते हैं। कुकिंग के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती को भी बढ़ाने का यह काम करता है। यही नहीं घर के घर के कई छोटी-बड़ी समस्याओं का हल भी है सरसों का तेल। कई महिलाओं को सरसों तेल के अनोखे इस्तेमाल के बारे में नहीं पता होता है। वहीं कुछ महिलाएं सरसों तेल पुराना हो जाने पर उन्हें फेंक देती हैं, जबकि आप इसे कई अन्य तरीके से भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। सरसों के तेल से जुड़ा ये हैक्स आम जिंदगी में बहुत काम आने वाला है, आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकते हैं। बता दें कि स्किन केयर रूटीन में महिलाएं अक्सर सरसों के तेल का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा यह बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि बालों और त्वचा के लिए इसे इस्तेमाल करने से पहले शुद्धता का खास ख्याल रखे। तो चलिए जानते हैं सरसों के तेल का इस्तेमाल किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।

Priyanka Singh

Editorial

Updated:- 22 Sep 2021, 15:09 IST

दांतों की सफाई

Create Image :

ग्रामीण क्षेत्रों में दांतों को क्लीन करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बना लें, अब इससे अपने दांतों पर रगड़ें और फिर थोड़ी देर बाद पानी से कुल्ला कर लें। दो से तीन बार पानी से मुंह साफ कर लें। इससे मुंह से बदबू और दांतों की गंदगी दोनों दूर हो जाएगी। आज भी कई जगहों पर दांतों को क्लीन करने का यह देसी तरीका आजमाया जाता है।

ताला हो जाए जाम

Create Image :

घर को लॉक करने के लिए हम ताले का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब यह पुराना हो जाता है तो जाम होने लगता है। ऐसे में आप सरसों का तेल डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद चाबी का इस्तेमाल कर चेक करें कि ताला ठीक हुआ है या नहीं। ताले में हमेशा सरसों का तेल डाला करें, इससे यह जल्दी खराब नहीं होते, साथ ही, जंग भी नहीं लगता।

नाखूनों की चमक बढ़ाएं

Create Image :

बॉडी मसाज और दर्द से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले सरसों तेल से मालिश करें। इसके लिए दो से तीन बूंद सरसों के तेल को नाखूनों पर डाल दें, अब उससे मालिश करें। नाखून कमजोर है और जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं तो उसके लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मच्छरों को दूर भगाने का तरीका

Create Image :

शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। पार्क हो या फिर गार्डन थोड़ी देर खड़े रहने पर वह काटना शुरू कर देते हैं। खुद को मच्छरों से बचाने के लिए हाथ और पैर में अच्छी तरह सरसों का तेल लगा लें। इससे मच्छर आपके आस पास नहीं भटकेंगे। दरअसल सरसों के तेल की स्मेल से मच्छर दूर से ही भाग जाते हैं।

दरवाजे से नहीं आएंगी आवाज

Create Image :

लोहे का दरवाजा जब पुराना हो जाए तो अक्सर उसे खोलने और बंद करने में दिक्कत आने लगती है। जाम होने के अलावा इन लोहे के दरवाजों से आवाज भी आती रहती है। ऐसी स्थिति में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। दो से तीन बूंद सरसों के तेल का इस्तेमाल करने के बाद यह पूरी तरह से स्मूथ हो जाएगा और यह आसानी से खुलने और बंद होने लगेगा।

फर्नीचर नहीं होगी खराब

Create Image :

फर्नीचर की साफ-सफाई के अलावा इसकी शाइन बढ़ाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में फर्नीचर या फिर अन्य लकड़ी के आइटम में दीमक लगने लगते हैं, ऐसी स्थिति में मिट्टी के तेल में सरसों का तेल मिक्स कर दें। अब इसमें कपड़े को डिप कर फर्नीचर को साफ करें। अगर कीड़े फर्नीचर के अंदर छेद कर दिए हैं तो सिरिंज में मिट्टी और सरसों के तेल का मिश्रण भर लें और छेद के अंदर डाल दें।

इसे भी पढ़ें: मेकअप बॉक्स को क्लीन करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

 

जले हुए स्थान पर लगाएं सरसों का तेल

Create Image :

खाना बनाते या फिर कपड़ों को प्रेस करते वक्त अक्सर हाथ जल जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप सरसों का तेल लगा लें, इससे जलन कम हो जाएगा और यह जल्दी ठीक भी हो जाएंगा। इसके अलावा जले हुए निशान को आप कम करना चाहती हैं तो रोजाना सरसों के तेल को अप्लाई करें।

हेयर पैक में मिक्स करें सरसों का तेल

Create Image :

बालों के लिए जब आप हेयर पैक बनाते हैं तो उसमें सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर पैक बनाते वक्त सिर्फ एक चम्मच सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। दरअसल, कई बार हेयर पैक अप्लाई करने के बाद स्कैल्प काफी ड्राई हो जाता है, ऐसे में सरसों का तेल उसे मॉइश्चराइज करेगा। हेयर पैक के अलावा आप फेस पैक बनाने के लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

जंग से बचाता है सरसों का तेल

Create Image :

सरसों का तेल जब पुराना हो जाए तो उसे फेंके नहीं बल्कि आप इसे बर्तनों को जंग से बचाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करती हैं तो उसे जंग से बचाने के लिए हमेशा सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। वहीं सिर्फ लोहे की कढ़ाई को ही नहीं बल्कि किसी भी लोहे की चीज को जंग से बचाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: फेस मास्‍क लगाने से दुखते हैं कान तो आजमाएं ये टिप्‍स

हाथों पर खूब चढ़ेगा मेहंदी का रंग

Create Image :

कई बार हाथों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता, इसके लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेहंदी को छुड़ाने के बाद 3 से 4 बूंद सरसों का तेल हाथ में लगा लें। अगर आप पैरों में भी मेहंदी लगाई हुई है तो वहां भी सरसों का तेल अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रखें कि सरसों का तेल लगाने के बाद हाथों को पानी से ना धोएं। कम से कम दो बार मेहंदी लगाने के बाद सरसों का तेल जरूर लगाएं।

Unusual Uses Of Mustard Oil In Daily Life | unusual uses of mustard oil in daily life | Herzindagi