herzindagi

सिर्फ मन्नत और जलसा ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स के घरों के हैं ये यूनिक नाम

सपनों का घर बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। भले ही वो हमारे बॉलीवुड स्टार्स के घर ही क्यों ना हों। हर घर के पीछे की अपनी अलग कहानी होती है और इसी तरह से हमारे बॉलीवुड स्टार्स के घरों के पीछे भी है। सबसे फेमस सेलिब्रिटी होम मन्नत के बारे में तो हम जानते ही हैं, लेकिन बाकी स्टार्स का क्या? चलिए आज आपको बॉलीवुड सितारों के घरों के नाम बताते हैं और उनके पीछे की कहानी भी। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 21 Nov 2022, 12:11 IST

मन्नत

Create Image :

शाहरुख खान 

शाहरुख खान का ये घर मन्नत बहुत ही खूबसूरत है और बॉलीवुड के सबसे फेमस घरों में से एक है। शाहरुख की फिल्म 'यस बॉस' का गाना इस घर के सामने शूट हुआ था और शाहरुख ने उसी समय इस घर को गौरी को गिफ्ट करने का सोचा था। कथित तौर पर उस दौरान गौरी की प्रेग्नेंसी का समय था और शाहरुख ने सोचा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो उसका नाम या तो सुहाना होगा या फिर मन्नत। बेटी ही हुई और बेटी का नाम है सुहाना खान और घर का नाम बन गया मन्नत। 

इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर सलमान तक, जानें किस बॉलीवुड स्टार के पास है कितना महंगा घर

 

बोस्कियाना

Create Image :

गुलज़ार

अब जब लीजेंडरी गुलज़ार साहब के घर की बात हो रही है तो इसका नाम साधारण कैसे हो सकता है। ये कृष्णा राज बंगलो के ठीक बगल में ही है। जी हां, और इसका कोई शायराना नाम नहीं बल्कि ये उनकी बेटी बोस्की (मेघना गुलज़ार) के नाम पर रखा गया है क्योंकि ये उसका आशियाना है। 2012 में इस बंगले के इर्द-गिर्द मौजूद जमीन को लेकर गुलज़ार साहब को लीगल लड़ाई भी लड़नी पड़ी थी। 

आपके घर का नाम क्या है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपको किस घर का नाम सबसे अच्छा लगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

जलसा और प्रतीक्षा

Create Image :

अमिताभ बच्चन

प्रतीक्षा और जलसा ये दोनों ही घर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हैं। इस घर का नाम उन्होंने नहीं रखा बल्कि इस घर का नाम रखा गया था हरिवंश राय बच्चन द्वारा। उनकी एक कविता से ये नाम इंस्पायर था और इसलिए प्रतीक्षा नाम उनके पहले बंगले का पड़ा। 

शिव शक्ति

Create Image :

अजय देवगन

अजय देवगन के घर के नाम के पीछे तो कोई और कारण हो ही नहीं सकता। अजय देवगन भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और उन्होंने अपने सीने पर शिव का टैटू भी बनवा रखा है। ऐसे में उनके घर का नाम शिव शक्ति रखा गया। 

 

विला इन द स्काई

Create Image :

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम की लाइफ सुपरस्टार वाली ही है। उनका बंगला विला इन द स्काई एक पेंटहाउस है जिसे उनके भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया है। ये घर बिल्डिंग के 7वें और 8वें फ्लोर पर स्थित है और आसमान का बहुत ही अच्छा व्यू यहां के डेक से दिखता है। 

रामायण

Create Image :

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा रामायण से बहुत ज्यादा इंस्पायर्ड हैं। एक मीडिया पोर्टल के इंटरव्यू के अनुसार सोनाक्षी ने बताया था कि उनके चाचाओं के नाम राम, भरत और लक्ष्मण हैं। इसके बाद जब शत्रुघ्न के घर दो जुड़वां बच्चे हुए तो उनका नाम लव और कुश रखा गया। अब ऐसे घर का नाम रामायण ही होना था। 

कृष्णा राज बंगलो

Create Image :

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए बंगले का नाम ऋषि कपूर के माता-पिता के नाम पर रखा गया है। ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज कपूर और पिता राज कपूर को सम्मान देने के लिए ऐसा किया गया। 

 

आशीर्वाद

Create Image :

राजेश खन्ना 

राजेश खन्ना ने ये बंगला 1970 में जुबली कुमार कहे जाने वाले राजेन्द्र कुमार से खरीदा था। उस दौरान इस बंगले की कीमत 3 लाख थी जो उस समय के हिसाब से बहुत ज्यादा थी। जब राजेश खन्ना की एक साथ 15 फिल्में हिट हुईं और राजेन्द्र कुमार का दौर खत्म हुआ तब राजेश ने इस बंगले में शिफ्ट होते ही इसका नाम अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशीर्वाद' के नाम पर रख दिया था। 2012 में जब राजेश खन्ना की मौत हुई तब इस बंगले को बिजनेसमैन शक्ति शेट्टी को बेच दिया गया। बिकने के समय  पर इसकी कीमत 90 करोड़ थी। 

इसे जरूर पढ़ें- 100 करोड़ के घर से लेकर लाखों की गाड़ी तक, 2020 में बॉलीवुड स्टार्स ने खरीदी हैं ये महंगी चीज़ें

 

 

किनारा

Create Image :

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के बंगले का नाम किनारा क्यों रखा गया उसके बारे में तो कोई कहानी नहीं है, लेकिन समुद्र के किनारे बसे हुए घर का नाम अगर किनारा रखा जाए तो गलत नहीं होगा। 

 

ए के रेजीडेंसी

Create Image :

अनिल कपूर

अनिल कपूर का जूहू स्थित घर बहुत ही कोजी और सिंपल है कम से कम बाहर से तो वो ऐसा ही दिखता है। इस घर का नाम अपने मालिक के नाम पर ए के रेजीडेंसी रखा गया है।