herzindagi

इन टीवी एक्ट्रेस ने 35 की उम्र के बाद की शादी

भारतीय संस्कृति में शादी को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। इसलिए लड़की के बालिग होते ही घरवाले उसके रिश्ते की तलाश में जुट जाते हैं। मगर अब वक्त बदल गया है, शादी को लेकर जल्दबाजी न तो लड़कियों में देखी जाती है और न ही लड़कों में। सभी पहले करियर और फिर पार्टनर से कंपैटिबिलिटी को महत्व देते हैं। उम्र कितनी भी आगे खिसकती जाए मगर जब तक सही जोड़ीदार नहीं मिलता, तब तक लोग शादी नहीं करना चाहते।  टीवी इंडस्ट्री में इस बात की मिसाल कई सेलिब्रिटीज पेश करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 35 की उम्र पार करने के बाद शादी की और एक खुशहाल मैरिड लाइफ का आगाज किया। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 25 Jan 2022, 16:01 IST

अंकिता लोखंडे

Create Image :

अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 में धूमधाम से शादी की। शादी के वक्त अंकिता की उम्र 36 वर्ष थी। अंकिता टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, साथ ही उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेकअप का गम सह रही अंकिता लोखंडे की जिंदगी में ऐसे हुई थी विक्की जैन की एंट्री

सायंतनी घोष

Create Image :

सायंतनी घोष टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी को 8 साल डेट करने के बाद 6 दिसंबर 2021 को उन्होंने शादी कर ली। शादी के वक्त सायंतनी की उम्र 37 वर्ष थी। सायंतनी ने बिग फैट वेडिंग की जगह प्राइवेट वेडिंग का चुनाव किया था। 

गौहर खान

Create Image :

गौहर खान ने वर्ष 2020 में कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की थी। उस वक्त गौहर की उम्र 37 वर्ष थी, वहीं जैद की उम्र 25 वर्ष थी। गौहर की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, मगर जैद और उनकी उम्र के फासले को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। 

इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी से लेकर शादी तक देखें गौहर खान के 5 ब्राइडल लुक्‍स और लें फैशन टिप्‍स

मोना सिंह

Create Image :

मोना सिंह टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। वर्ष 2019 में मोना सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड श्याम गोपालन से शादी की थी और उस वक्त मोना की उम्र 37 वर्ष थी। 

किश्‍वर मर्चेंट

Create Image :

किश्वर मर्चेंट और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुयश राय को पहली बार बिग बॉस रियलिटी शो में देखा गया था। दोनों ने बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद शादी का फैसला लिया। आपको बता दें कि किश्‍वर की उम्र तब 35 वर्ष थी। वर्तमान में सुयश और किश्वर एक बेटे के पेरेंट्स भी हैं। 

युविका चौधरी

Create Image :

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की मुलाकात बिग बॉस हाउस में हुई थी। प्रिंस को युविका तब से ही बहुत पसंद थीं, मगर दोनों रिलेशनशिप में तब आए, जब प्रिंस बिग बॉस सीजन-9 के विनर बन कर फेमस हो गए। वर्ष 2018 में दोनों ने शादी कर ली, तब युविका की उम्र 35 वर्ष थी। 

कविता कौशिक

Create Image :

 टीवी इंडस्‍ट्री की धाकड़ गर्ल कविता कौशिक ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड रौनित बिस्वास से वर्ष 2017 में शादी की थी और तब उनकी उम्र 36 वर्ष थी। आपको बता दें कि कविता बिग बॉस सीजन 14 में भी नजर आ चुकी हैं। 

संभावना सेठ

Create Image :

संभावना सेठ भी बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। संभावना ने वर्ष 2016 में अपने बॉयफ्रेंड अविनाश त्रिवेदी से शादी कर ली थी। उस वक्त संभावना की उम्र 36 वर्ष थी। 

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।