herzindagi
nia sharma stylish tv actress main

बर्थडे पर ट्रोल हुई निया शर्मा का बेबाक अंदाज, 10 साल के करियर में यूं छोड़ी अपनी छाप

टीवी ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने 10 साल के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं।
Updated:- 2020-10-20, 13:07 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जहां उनके बर्थडे केक के शेप को लेकर लोग ने जमकर उनपर निशाना साधा था। अब इस मामले पर निया शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बर्थडे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर लोग लगातार ट्रेल कर रहे थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस मामले पर कहा कि वह फालतू बातों पर ध्यान नहीं देती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह सोशल मीडिया स्ट्रेस को दूर करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। बिना मतलब की बातों पर ध्यान देकर उलझना पसंद नहीं करती हैं। वह कोशिश करती हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ सीखा जा सके। इसके लिए मैं कई पेज चेक करती हूं। चाहे वह मेकअप हो या फिर कोई हेयर स्टाइलिंग पेज। इन पर देखकर कुछ सीखने की कोशिश करती हूं। ट्रोलिंग पर ध्यान देकर समय नहीं बर्बाद करना चाहती। वहीं रियल लाइफ में एक्ट्रेस न सिर्फ बोल्ड हैं बल्कि काफी बिंदाज भी हैं। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। छोटे पर्दे पर बहू के अवतार में उन्हें बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। 'एक हजारों में मेरी बहना है' में उनका क्यूट किरदार आज भी महिलाओं के जेहन में बसा हुआ है। 

काली- एक अग्निपरीक्षा

nia sharma tv actress impressive actress

निया शर्मा ने 'काली- एक अग्निपरीक्षा' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और उनके साथ इस शो में आशुतोष राणा और स्वाति कपूर भी थे। 2010 में शुरू हुए इस शो में उन्होंने एक टीनेज लड़की का किरदार निभाया था, जो एक व्यक्ति के गलत चीजों पर खिलाफ फाइट करती है। निया शर्मा ने अपने इस पहले ही किरदार से साबित कर दिया था कि वह टीवी इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलने वाली हैं। शो में उनके एक सजग स्कूल गर्ल के किरदार को काफी पसंद किया गया। खासतौर पर उनकी मासूमियत महिलाओं के दिल को छू गई।

यह विडियो भी देखें

एक हजारों में मेरी बहना है 

nia sharma tv actress ek hazaro me meri behana hai

निया शर्मा क्रिस्टल डिसूजा के साथ शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आईं थीं और आपको निश्चित रूप से इनकी जोड़ी पसंद आई होगी। शो में उन्हें ल्यूकेमिया से जूझते हुए दिखाया गया और अपने इस किरदार से उन्होंने दर्शकों को अहसास दिलाया के दर्द झेलना अपने आप में कितना मुश्किल है। इस शो में दो बहनों का हर मुश्किल में एक दूसरे का साथ देना महिलाओं को काफी पसंद आया। यहां निया ने कैंसर पेशेंट की अपनी भूमिका को रियलिस्ट बनाने के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया। इस लुक में वह बिना बाल के नजर आईं और उनके इस कदम की तारीफ भी की गई। इस शो के दौरान निया और क्रिस्टल अच्छी दोस्ती हो गई और इनके फैंस आज भी इन्हें दोबारा साथ में पर्दे पर देखना चाहते हैं। हर महिला चाहती है कि अपनी लाडली अपनी बहन के साथ उसकी जोड़ी जीविका और मनु जैसी हो।

जमाई राजा 

nia sharma tv actress in jamai raja

एक एक रोमांटिक लव स्टोरी थी, लेकिन इसमें ढेर सारा ड्रामा और एक्शन भी था, जिसकी वजह से इसने महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस शो में निया शर्मा ने रवि दुबे के साथ बेहतरीन अदाकारी दिखाते हुए महिलाओं का दिल जीत लिया। यह शो हिट रहा था। इसमें रोशनी और सिद्धार्थ की रिलेशनशिप दर्शकों के दिलों में उतर गई थी।

इसे जरूर पढ़ें: Naagin Season 4: इस बार लीड नागिन होगी टीवी इंडस्ट्री की यह फेमस एक्ट्रेस

इश्क में मरजावां

nia sharma popular tv actress

अर्जुन बिजलानी, अलीशा पवार और निया शर्मा ने साथ मिलकर इस शो में प्यार, बदले और त्याग की एक अनोखी कहानी कही। इस बेहतरीन स्टोरी में ढेर सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले और यही वजह है कि दर्शकों ने इस शो को खूब सराहा। शो में निया शर्मा और अर्जुन की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा पसंद की गई। यह शो 2 साल तक चला और आज भी अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए याद किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: मेहंदी की रस्म में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो निया शर्मा के इन 5 एथनिक लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

नागिन 4

 

 

 

View this post on Instagram

Tonight 8pm on @colorstv #Naagin ke sabse bade raaz ka khulasa hoga 4-5 January ko. Kya aap taiyyar hai iske liye? Dekhiye #Naagin: Bhagya Ka Zehreela Khel mein. @jasminbhasin2806 @vijayendrakumeria @sayantanighosh0609

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) onJan 4, 2020 at 12:35am PST

निया शर्मा ने जब नागिन के अवतार में आने का फैसला किया तो टीवी की दुनिया में तहलका मच गया। एकता कपूर के सुपरनैचुरल थ्रिलर 'नागिन' में उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखने का मौका मिल। दिसंबर 2019 में यह  शो आया था और देखते ही देखते निया का नागिन अवतार हिट हो गया। हम इस शो में निया इच्छाधारी नागिन नयनतारा की बेटी के किरदार में नजर आईं। यह ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आया। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।