Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

Naagin Season 4: इस बार लीड नागिन होगी टीवी इंडस्ट्री की यह फेमस एक्ट्रेस

निया शर्मा होंगी नागिन 4 की लीड नागिन, जनवरी में शो होगा ऑन एअर। एकता कपूर कर चुकी हैं न्यूज का कनफर्म। 
Updated:- 2019-10-24, 14:51 IST
image

एकता कपूर के सुपर हिट टीवी शो ‘नागिन’ का चौथा सीजन आने वाला है। इस सीजन में लीड नागिन के रोल में किसे देखा जा सकता है इस बात को लेकर अब तक सभी के मन में हलचल मची हुई थी। मगर, एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात को जगजाहिर कर दिया है कि इस बार नागिन के लीड रोल में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को देखा जाएगा। निया शर्मा को आपने कई फेमस टीवी शो में देखा होगा। निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एकट्रेस में से एक हैं। निया शर्मा जितनी ग्लैमरस है उतनी ही अच्छी अदाकारा भी हैं। 

इसे जरूर पढ़े- क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से ज्यादा हॉट लग रही हैं निआ शर्मा ?

Nia Sharma tv actress fashion

गौरतलब है कि नागिन का पहला सीजन वर्ष 2015 में आया था तब इस टीवी सीरियल में लीड नागिन के तौर पर मौनी रॉय और अदा खान को देखा गया था। मौनी रॉय ने नागिन के सेकेंड सीजन में भी लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद जब नागिन का सीजन 3 आया तो इसमें सुरभी ज्योति और अनीता हसंनदानी लीड रोल में नजर आईं। अब इसका सीजन 4 आ रहा है। इसकी शूटिंग अगले महीने सो शुरू हो जाएगी और जनवरी से यह ऑनएअर दिखने लगेगा।

इसे जरूर पढ़े- टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के अल्ट्रा ग्लैमरस क्लीवेज लुक आपको कर देंगें क्रेज़ी

Naagin  Nia Sharma tv actress

इस बार इस शो में नई नागिन देखने को मिलेगी। इस बार नागिन का रोल निया शर्मा को ऑफर किया गया है। ऐसी भी खबर थी कि निया शर्मा से पहले नागिन 4 में लीड नागिन का रोल क्रिस्टल डिसोजा को ऑफर किया गया था। मगर, क्रिस्टल डिसोजा ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल निया शर्मा को ऑफर किया गया और उन्होंने इस एक्सेप्ट भी कर लिया। जमाई राजा' की निया शर्मा खुद को कैसे रखती हैं इतना हॉट एंड सेक्सी, जानें

 

आपको बता दें कि निया शर्मा और क्रिस्टल डिसोजा ने एक साथ टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस टीवी सीरियल का नाम, ‘एक हजारों में मेरी बेहना है’ था। इस टीवी सीरियल में क्रिस्टल बड़ी बहन और निया छोटी बहन बनी थीं। दोनों ऑफ स्क्रीन अच्छी दोस्त भी हैं। निया शर्मा ने ‘एक हजारों में मेरी बेहना है’ के बाद ब्लॉक बस्टर टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ किया था।बिग बॉस कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के बारे में ये 5 दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

 

इस शो को बहुत पसंद किया गया। शो के साथ ही निया शर्मा की एक्टिंग को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। वैसे निया शर्मा को लास्ट टाइम टीवी सीरियल ‘इश्क में मरजावां’ में लीड रोल निभाते देखा गया था। निया शर्मा हमेशा ही अपने डिफ्रेंट लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। फिलहाल अब आप जल्दी ही अपनी फेवरट एक्ट्रेस को नागिन के रूप में देखेंगे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।