Blanket Bed Smell Remove Tricks: रजाई-कंबलों में आ रही है दुर्गंध, इस एक लिक्विड स्प्रे से करें दूर

Blanket Bed Smell Remove: यदि आपने भी अपने रजाई और कंबल निकाल लिए हैं और उनमें से दुर्गंध आ रही है तो आज हम आपको इसे दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप भी अपने रजाई-कम्बलों को खुशबूदार बना सकती हैं।
image

Blanket Bed Smell Remove Tips: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही ऊनी कपड़े, रजाई, कंबल वगैरह भी लोगों ने निकालना शुरू कर दिया है। वहीं, महीनों से बंद इन रजाई और कंबलों से अजीब-सी बदबू आने लगती है। इसके चलते इनको ओढ़ने का मन नहीं करता है।

अब इन भारी-भरकम रजाई कंबलों को घर पर धोना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। ऐसे में हम इनको बाहर ड्राई क्लीनिंग के लिए भेज देते हैं, जो कि काफी महंगा पड़ता है। आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर आप बिना पैसा खर्च किए घर में ही इन कंबलों और रजाई की दुर्गंध को दूर कर सकती हैं।

सफेद सिरका करें स्प्रे

spray

किचन में इस्तेमाल होने वाला सफेद सिरका इस दुर्गंध को दूर करने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए आपको किसी स्प्रे बोतल में सिरका भरना है। अब रजाई और कंबल को फैलाकर इस पर इस स्प्रे को छिड़कना है और धूप में कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ देना होगा। कुछ देर बाद यह दुर्गंध एकदम गायब हो जाएगी। यह काफी सस्ता और आसान उपाय है।

ये भी पढ़े:शीशे साफ़ करने से टाइल्स चमकाने तक, सफ़ेद सिरके का घर की सफाई में ऐसे करें इस्तेमाल

फैब्रिक स्प्रे का यूज

fabric spray
आप बाजारों में मिलने वाले कई तरह के फैब्रिक स्प्रे का भी यूज कर सकती हैं। ये आपको अलग-अलग तरह की फ्रेग्रेन्स में मिल जाएंगे। इसको भी आपको रजाई या कंबल पर स्प्रे करना है और कुछ देर के लिए ऐसे ही खुले में छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे आपका रजाई या कंबल काफी अच्छी खुशबू से महकने लगेगा।

ये भी पढ़े : सर्दियों के आगे फेल हुई पुरानी रजाई तो लाएं Best Blanket For Heavy Winter और कहें ठंड को बाय-बाय

रोज वाटर स्प्रे करें

rose water
त्वचा पर इस्तेमाल किया जाने वाला रोज वाटर रजाई और कंबलों की बदबू को भी दूर कर सकता है। यह एक आसान और झटपट हो जाने वाला बेस्ट तरीका है। बस बेड पर अपने कंबल को फैलाकर इसके चारों तरफ रोज वाटर छिड़कें और थोड़ी देर के लिए पंखा खोलकर सूख जाने दें। आप देखेंगे कुछ देर बाद दुर्गंध एकदम गायब हो जाएगी। रोज वाटर में आप थोड़ा-सा सफेद सिरका भी मिला सकती हैं।


यदि आपने अभी तक भी अपने रजाई या कंबल नहीं निकाले हैं या निकालने जा रही हैं, तो उनकी दुर्गंध को आप आसान उपायों को अपनाकर मिनटों में दूर कर सकती हैं। इसको करने में सबसे अच्छी बात है कि इसमें न आपका पैसा खर्च होगा और न ही ज्यादा मेहनत लगेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP