जब भी बात 12 राशियों की आती है, तब सभी का स्वभाव एक दूसरे से भिन्न होता है। ज्योतिष के अनुसार भी ये सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न होती हैं। किसी राशि के लोग स्वभाव से कठोर माने जाते हैं, तो किसी राशि के लोग बहुत ही नर्म स्वभाव के होते हैं।
हर एक व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि के अनुसार ही बदलता रहता है और इसके बारे में ज्योतिष शास्त्र अच्छी जानकारी देने में मदद करता है। पिछले कुछ दिनों से हम राशियों के स्वभाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उसी क्रम में आइए आपको बताते हैं मिथुन राशि के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में। इस लेख में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी मिथुन राशि के स्वभाव के बारे में जानकारी दे रही हैं।
मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव
अच्छे वक्ता होने के साथ अच्छे श्रोता
मिथुन राशि के जातक मध्यम कद के होते है। इनका मस्तिष्क हमेशा गतिमान और विचार मान होता है। ये लोग हमेशा अपनी होशियारी से दूसरे की बात समझ लेते हैं। ये सुनते सबकी हैं लेकिन करते अपने मन की हैं। इनके बातचीत का तरीका बहुत ही अच्छा होता है। ये लोग हाजिरजवाबी होते हैं और अच्छे वक्ता होने के साथ अच्छे श्रोता भी होते हैं। ये हर एक माहौल में बहुत जल्दी ढल जाते हैं। इनको किसी भी मामले में नेतृत्व करना अच्छा लगता है। ये उत्सुक, मिलनसार और मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
घूमने- फिरने में रुचि
मिथुन राशि के लोगों की रुचि घूमने- फिरने में बहुत ज्यादा होती है। ये साहित्य, लेखन, संपादन, बैंकिंग के क्षेत्र में अच्छे पद पर हो सकते हैं। मिथुन राशि के जातक संगीत एवं कला में गहरी रुचि रखते हैं। ये दूसरों के विचारों से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं और इन्हें मित्रों के साथ रहना अच्छा लगता है। कई बार मित्रों से इन्हें विश्वासघात भी हो सकता है। इन्हें ससुराल पक्ष से भी कभी -कभी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ने लिखने के शौक़ीन
मिथुन राशि के लोग हमेशा तर्कपूर्ण बात करते हैं और ये स्वभाव से शौकीन, बातूनी, हाजिरजवाब होने के साथ पार्टी का मजा लेने वाले होते हैं। मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान एवं बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं। ये ईमानदार, सभ्य एवं मिलनसार होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। इस राशि के लोगों को परिवर्तन शीलता पसंद होती है। मिथुन राशि के जातक पढ़ने लिखने के शौक़ीन होते हैं लेकिन इन्हे घूमना फिरना भी बहुत पसंद होता है। मिथुन राशि के लोगों को द्विस्वभाव का माना जाता है। इसलिए इन्हे कई जगहों पर निर्णय लेने में कठिनाई होती है। ये थोड़े अस्थिर स्वभाव के होते हैं और ये सबके साथ समान व्यवहार करने वाले होते है।
मिथुन राशि के लोगों की लव लाइफ
मिथुन और मेष
मिथुन और मेष एक सर्वोत्तम जोड़ी नहीं है, लेकिन समझ और प्रयास के साथ ये अच्छी तरह से रिश्ता निभा सकते हैं। यह जोड़ी एक अच्छे दोस्त और एक अच्छे प्रेमी के रूप में रह सकते हैं। दोनों जीवंत, ऊर्जावान, आत्मविश्वास, प्यार और बौद्धिक होते हैं। मिथुन राशि के लोग स्वभाव से असंगत और चालाक होते हैं, जबकि मेष राशि (मेष राशि के लोगों का स्वभाव और लव लाइफ)वाले स्वार्थी और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। मिथुन राशि की तुलना में मेष राशि वाले निर्णय लेने में बेहतर होते हैं।
मिथुन और वृषभ
मिथुन राशि के साथ वृषभ राशि का संबंध ठीक रहता है, लेकिन इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि दोनों के स्वभाव में भिन्नता होती है। वृषभ और मिथुन सबसे अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ एक दूसरे के प्रिय भी साबित होते हैं। मिथुन राशि के जातक नए अनुभवों को देखते हैं, जबकि वृषभ राशि वालों को जीवन में स्थिरता पसंद होती है। मिथुन राशि वालों को स्वतंत्र जीवन जीना पसंद होता है और वृषभ राशि के जातक घर में रहना पसंद करते हैं। आमतौर पर मिथुन राशि वाले वृषभ को सामाजिक बनाना चाहते हैं।
मिथुन और मिथुन
चूंकि दोनों राशियां वायु तत्व की हैं, इसलिए यह समानता उनके रिश्ते को अधिक जीवंत और रोमांटिक बनाती है। दोनों राशियों के लोग बात करने में निपुण, जीवंत, विनोदी और बौद्धिक होते हैं। दोनों को एक-दूसरे का साथ बेहद पसंद होता है, क्योंकि उनके पास बात करने के लिए काफी कुछ होता है। यह सबसे ज्यादा बहुमुखी, आकर्षक और उत्साही जोड़ियों में से एक होते हैं।
मिथुन और कर्क
मिथुन और कर्क दोनों राशियां काफी समझदार होती हैं। दोनों राशियों के जातक बहुत इमोशनल होते हैं। इनकी वाणी भी काफी अच्छी होती है। कर्क राशि के जातकों को अपने परिवार से काफी लगाव होता है। खासकर इस राशि के लोगों का मां से संबंध गहरा होता है। मिथुन राशि के जातक बाहर घूमना फिरना ज्यादा पसंद करते हैं जबकि कर्क राशि के जातक अपने परिवार के साथ घर पर रहना पसंद करते हैं। मिथुन राशि के लोग ज्यादा व्यावहारिक नहीं होते हैं। कर्क राशि के जातक मिथुन राशि की अपेक्षा अधिक मेहनती होते हैं और अपने करियर के बारे में अधिक सजग रहते हैं। जबकि मिथुन राशि के जातक करियर ओरिएंटेड नहीं होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
मिथुन और सिंह
इसे एक प्रेम पूर्ण जोड़ी माना जाता है। जो वास्तव में एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद करते हैं। दोनों काफी प्यारे, बहुमुखी, वफादार, बौद्धिक और बड़ी सोच वाले होते हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ बैठना पसंद होता है व आपस में बहुत मज़े करते हैं। दोनों के बीच कुछ असमानताएं भी होती हैं, जैसे सिंह राशि के लोग किसी भी बात को बहुत सीधे तरीके से बोल देते हैं जबकि मिथुन राशि वाले सोच समझ कर बोलते हैं, जिससे दूसरे को दुख न पहुंचे। मिथुन राशि के लोग निर्णय जल्दी नहीं ले पाते हैं। यह बात सिंह राशि को पसंद नहीं होती है। सिंह राशि वाले मिथुन राशि की अपेक्षा अधिक हिम्मती होते हैं।
मिथुन और कन्या
मिथुन एवं कन्या राशि में काफी समानता होती है। दोनों राशियों का ग्रह स्वामी बुध होता है। दोनों राशियों की वाणी पर अच्छी पकड़ होती है। दोनों की प्रकृति, मानसिक उत्तेजना, सामाजिक व व्यावसायिक कार्यों के लिए एक जैसी होती है। दोनों में कुछ असमानताएं भी होती हैं। कन्या राशि वाले विनम्र, शर्मीले, व्यावहारिक और बुद्धिमान होते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक बातचीत में बेहतर होते हैं। मिथुन राशि के जातक बहुमुखी, जीवंत और मजाकिया भी होते हैं। दोनों का रिश्ता आपस में ठीक ही रहता है ।
मिथुन और वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले दृढ़ निश्चयी, बलशाली, भावनात्मक और रहस्यात्मक होते हैं। वहीं मिथुन राशि वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली, बेहतर संवादक और बुद्धिमान होते हैं। मिथुन राशि के जातक प्रकृति में सामाजिक होते हें, लेकिन वृश्चिक राशि (वृश्चिक लव राशिफल 2022) वालों को अकेले रहना पसंद होता है। दोनों राशियों के बीच समस्या उनके संवेदनशील रवैये और भावनात्मक व्यवहार के कारण हो सकती है। दोनों के बीच अच्छे संबंधों के लिए समय और समझदारी की आवश्यकता होती है।
मिथुन और धनु
इन दोनों राशियों के बीच अच्छा संबंध हो सकता है। चूंकि दोनों ही राशि के जातकों को स्वतंत्रता पसंद होती है, इसलिए दोनों ही बहुमुखी, खुले दिल वाले, बेहतर संवाद और बौद्धिक गुणों से युक्त होते हैं। धनु राशि वाले जातकों में कॉन्फिडेंस एवं एनर्जी लेवल अधिक होता है, जिससे ऐसा लगता है कि वे घमंडी किस्म के हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। दोनों अलग-अलग राशि के हैं फिर भी ये एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। चूंकि इनके पास बातचीत के लिए काफी कुछ होता है और इनकी रुचियां भी बहुत मिलती हैं, इसलिए उन्हें एक-दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगता है।
मिथुन एवं मकर
दोनों राशियों के स्वभाव में कुछ असमानताएं होती हैं जिसके कारण उनके बीच बहुत अच्छी अनुकूलता नहीं होती है। मकर राशि की महिलाएं भावुक दिल की, गर्मजोशी से भरी होती हैं। वो स्वभाव से परिपक्व और स्थिर होती हैं। दूसरी ओर, मिथुन राशि के पुरुष बहुत लचीले होते हैं और ज्यादा अस्थिर होते हैं। मकर राशि की महिला के लिए एक रिश्ते की सबसे बड़ी जरूरत विश्वास, वफादारी और परिपक्वता होती है। इन दोनों राशियों का रिश्ता आपस में भावनात्मक और गहरा होता है।
मिथुन एवं कुंभ
इन दोनों राशियों के विचार प्रधान तत्व जल होने के कारण काफी ज्यादा मिलते जुलते हैं। साथ ही, इन दोनों के विचार काल्पनिक होते हैं। इसलिए इन दोनों राशियों के बीच अच्छा संबंध रहेगा। एक दूसरे के बीच में प्यार रहेगा। साथ में वे जीवन का आनंद ले सकते हैं। साथ काम करते समय वे एक दूसरे को अच्छी तरह से संतुलित करेंगे। जब किसी काम को करने की ये ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।
Recommended Video
मिथुन एवं मीन
दोनों राशियों में संबंध कुछ असमानताओं के बावजूद ठीक ही रहता है। दोनों ही समझदार राशियां हैं और एक दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करती हैं। एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना इन्हे अच्छा लगता है। इन दोनों राशियों में कई असमानताएं भी हैं, जैसे मिथुन राशि वाले हंसमुख होते हैं जबकि मीन राशि वाले मूडी और भावुक होते हैं। मिथुन सोशल फंक्शन और एडवेंचर को एंजॉय करते हैं, जबकि मीन राशि को प्राइवेसी पसंद है। इन सब के बावजूद इनके बीच अनुकूलता बनी रहती है।
अगर आपकी राशि भी मिथुन है, तो यह सभी अनुमान आपकी राशि के लिए हो सकते हैं। हालांकि ग्रहों के परिवर्तन से राशियों के स्वभाव में भी बदलाव हो सकता है, लेकिन यह एक ज्योतिषीय गणना है जो आपकी राशि के स्वभाव की सही जानकारी देती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।