Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

Indoor Plants: खिड़कियों पर लगाएं ये 5 चमकदार पौधे, घर में रोशनी भी रहेगी बरकरार

अगर आप अपनी खिड़कियों की शोभा बढ़ाना चाहते हैं और घर में अच्छी रोशनी भी देखना पसंद करते हैं, तो आप यहां बताए गए पौधों को लगा सकते हैं।
Updated:- 2024-05-01, 10:49 IST
image

पेड़-पौधों का शौक तो आजकल सभी का होता है। फिर वो चाहे गार्डन में फूलों का पौधा लगाना हो या घर के अंदर इंडोर प्लांट्स। घर और बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम पौधे जरूर करते हैं। खास बात तो यह है कि आजकल पौधों की कई प्रजातियां भी आ गई हैं, जो कि आपको आसानी से मार्केट में या ऑनलाइन मिल जाएंगे। ये पौधे न केवल दिखते अच्छे हैं, बल्कि घर में रोशनी बिखेरने का काम भी करते हैं। तो बताइए, क्या आप अपने घर को प्राकृतिक रोशनी से जगमगाना चाहते हैं? अगर हां तो फिर लगा लीजिए अपनी खिड़कियों पर ये 5 पौधे, जो आपके कमरे में रोशनी बढ़ाने का काम भी कर सकते हैं। 

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

snake plant for house

यह पौधा कम रोशनी में भी उगाया जा सकता है और इसे बहुत ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसकी खासियत ये है कि यह हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है। 

जेब्रा कैक्टस (Mammillaria zebrina) 

यह कैक्टस अनोखे पत्तों के लिए खासकर जाना जाता है। इसे उगाने के लिए बहुत ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बहुत कम ही पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में, अगर आप इसे अपनी खिड़कियों रखेंगी, तो यह शानदार लुक दे सकता है।

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

spider plant for house

स्पाइडर प्लांट, जिसे क्लोरोफाइटम कोमोसम के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियां लंबी और काफी सुंदर होती है। इसे खिड़कियों पर लगाने से आपके कमरे की शोभा बढ़ सकती है।

पीस लिली (Spathiphyllum)

यह पौधा दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और चमकदार होते हैं। पीस लिली को उगाने के लिए बहुत ज्यादा सन लाइट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे खिड़कियों पर रखने से कमरे में रोशनी की बरकरार रहती है और घर को शुद्ध हवा भी मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

रेगिस्तानी गुलाब

Registani gulab

इस पौधे की जड़ सूजे हुए दिखाई देते हैं। पर, इसकी गुलाबी या सफेद फूल बेहद खूबसूरत लगती है। अच्छी बात ये है कि इसे बहुत ज्यादा धूप और अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती है।

इन पौधों को लगाकर आप अपने घर को प्राकृतिक रोशनी से जगमगा सकते हैं। साथ ही, घर का माहौल भी खुशनुमा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सेहत के साथ देंगे घर में भी बरकत, जब ये Indoor Plants होंगे आपकी जिंदगी में शामिल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।